फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   sugar mil colony news

भाजपा जिलाध्यक्ष समेत 24 को खाली करने होंगे क्वार्टर

Mon, 30 Nov 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Mon, 30 Nov 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
चीनी मिल के क्वार्टर पर अवैध तरीके से कब्जा करने के मामले में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। प्रशासन ने मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष समेत 24 कब्जेदारों को मकानों को तत्काल खाली करवाने के आदेश दिए हैं। सभी से क्षतिपूर्ति वसूले जाने के आदेश भी जारी किए गए हैं। आदेश के बाद खलबली मची है।
विज्ञापन



चीनी मिल की जमीन पर जेल का निर्माण प्रस्तावित है। जेल निर्माण के लिए मिल के क्वार्टरों को खाली कराया जाना है। इसको लेकर श्रमिकों और प्रशासन के बीच कानूनी लड़ाई चल रही है। कई मामले हाईकोर्ट तक पहुंचे हैं, जिस पर हाईकोर्ट ने प्रशासन को आदेश दिया है कि मामले में विधिक कार्रवाई करते हुए कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन



प्रशासन की ओर से 64 मामलों में विधिक कार्रवाई की शुरुआत की गई थी। इन लोगों के खिलाफ सिटी मजिस्ट्रेट की कोर्ट में सुनवाई शुरू की गई। सिटी मजिस्ट्रेट की कोर्ट ने 24 मुकदमों का फैसला सुना दिया है। सिटी मजिस्ट्रेट की कोर्ट ने भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव सिंह औलख समेत 24 कब्जेदारों को आदेश दिए हैं कि वे तत्काल क्वार्टरों को खाली कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन



चीनी मिल को आदेश दिया गया है कि मिल प्रशासन इन कब्जेदारों से क्षतिपूर्ति भी वसूले। सिटी मजिस्ट्रेट की कोर्ट ने औलख से 60 हजार रुपये क्षतिपूर्ति वसूलने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा अन्य 23 से भी क्षतिपूर्ति वसूलने के आदेश दिए हैं।



सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट से कब्जेदारों को झटका लगने के बाद कब्जेदारों ने सेशन कोर्ट में शरण ले ली है। बताया जाता है कि इन लोगों ने सेशन कोर्ट की शरण ली है, जिस पर कई मामलों में सुनवाई शुरू होने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed