फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   sudha wins in race

फर्राटा रेस में सुधा अव्वल

Mon, 11 Jan 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Mon, 11 Jan 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
sudha wins in race
राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय का वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता समारोह का सोमवार को शुभारंभ किया गया। इस दौरान कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान फर्राटा रेस में सुधा गोला ने बाजी मारी।
विज्ञापन



शहीद-ए-आजम स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को वार्षिक क्रीड़ा समारोह का आयोजन किया गया। इसमें कालेज की प्राचार्या डा. सईदा बेगम रिजवी ने ध्वजारोहण कर प्रतियोगिता की शुरुआत की। इसके बाद कई खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन



पहले दिन छात्राओं की सौ मीटर रेस हुई, जिसमें सुधा गोला ने पहला, अर्चनावाला ने दूसरा अंकिता ने तीसरा स्थान हासिल किया। छात्रों की आठ सौ मीटर रेस में सौरभ दिवाकर ने बाजी मारी। शाहरुख खान ने दूसरा व ओमवीर ने तीसरा स्थान हासिल किया। छात्रा वर्ग में अर्चना ने पहला, कुसुम ने दूसरा व वर्षा ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



दो सौ मीटर दौड़ (छात्र वर्ग) में जीशान ने पहला, जुनैद दूसरा और चित्रपाल ने तीसरा स्थान हासिल किया। छात्राओं की ऊंची कूद में रेनू कांबोज ने पहला, सुधा गोला ने दूसरा और कुसुम ने तीसरा स्थान हासिल किया। छात्र वर्ग में राजपाल सिंह ने बाजी मारी। अजय ने दूसरा व जुनैद अली ने तीसरा स्थान हासिल किया।


लंबी कूद में जुनैद अली ने पहला, अजय कुमार ने दूसरा व मोहम्मद खालिद ने तीसरा स्थान हासिल किया। छात्राओं की गोला फेंक में रेनू ने पहला, साइका ने दूसरा व अर्चना ने तीसरा स्थान हासिल किया। छात्र वर्ग में जीशान ने बाजी मारी। सुरेश कुमार ने दूसरा व डोंगल ने तीसरा स्थान हासिल किया।



इसके अलावा भी कई अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस मौके पर क्रीडा परिषद के सचिव डा. मुजहिद अली ने सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन डा. अब्दुल वाहिद ने किया। डा. आरके अग्रवाल, डा.आरएस गहलौत, डा.संध्या रानी, डा.चमन लाल, डा.मोहम्मद असलम, डा.एपी सिंह, डा.एसएल यादव, डा.दीपा अग्रवाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed