फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Such action will continue to be taken against those spreading terror: Rathore

दहशत फैलाने वालों पर होती रहेगी इस तरह की कार्रवाई : राठौर

Tue, 02 Jun 2026 01:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 02 Jun 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Such action will continue to be taken against those spreading terror: Rathore
रामपुर। उत्तर प्रदेश में अब अपराध और अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। जनता में भय और दहशत का माहौल पैदा करने वालों के खिलाफ सरकार पूरी सख्ती के साथ कार्रवाई कर रही है। आगे भी करती रहेगी। दहशत फैलाने वालों पर इस तरह की कार्रवाई होती रहेगी।
विज्ञापन


यह कहना है प्रदेश के सहकारिता मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर का। सोमवार को रामपुर में मेधावी छात्र सम्मान समारोह के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की। पत्रकारों के बीच से गाजियाबाद में असद के एनकाउंटर पर विपक्ष की ओर से सवाल उठने की बात कहने पर उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के शासनकाल में प्रदेश में जंगलराज जैसी स्थिति थी। अपराधी खुलेआम वारदातों को अंजाम देते थे और आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस करती थी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है। आज अपराधी कानून के भय से या तो जेल में हैं या प्रदेश छोड़कर भाग चुके हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता प्रदेश की जनता को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है। किसी भी अपराधी को कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। जो लोग समाज में अशांति फैलाने, लोगों को डराने या संगठित अपराध को बढ़ावा देने का प्रयास करेंगे, उनके खिलाफ पुलिस और प्रशासन पूरी कठोरता से कार्रवाई करेगा। जनता के बीच दहशत फैलाने वालों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई होती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed