फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Students will be able to study online through Swayam app

Rampur News: स्वयं एप के जरिये ऑनलाइन पढ़ाई कर सकेंगे छात्र

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2024 05:18 AM IST
विज्ञापन
Students will be able to study online through Swayam app
रामपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से विद्यार्थियों को घर बैठे मनचाहा कोर्स करने की सुविधा दी जा रही है। इसके लिए विद्यार्थियों को स्वयं एप पर पंजीकरण करना होगा। इस एप के माध्यम से सितंबर तक पढ़ाई शुरू हो जाएगी।कोरोना काल में कई स्कूलों ने ऑनलाइन पढ़ाई शुरू करा दी थी। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इस व्यवस्था को लागू कर दिया था, जिसे अब स्थायी कर दिया गया है। विभाग ने एप लांच किया है। इसके माध्यम से 11वीं व 12वीं के साथ ही स्नातकोत्तर कक्षाओं के विद्यार्थी किसी भी समय हिंदी, गणित, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान आदि विषयों की पढ़ाई कर सकते हैं। एप में विभिन्न विषय के विशेषज्ञों के वीडियो भी अपलोड किए गए हैं।
विज्ञापन

------------
क्या है स्वयं एप -
भारत सरकार की ओर से ऑनलाइन पढ़ाई के लिए यह एप विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य सभी के लिए अच्छी शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराना है। सभी पाठ्यक्रम इस पर नि:शुल्क उपलब्ध हैं। इसमें वीडियो लेक्चर को डाउनलोड भी किया जा सकता है। इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।
विज्ञापन

----------------
स्वयं एप के बारे में सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को जानकारी दी गई है। इसमें अधिक से अधिक विद्यार्थियों के पंजीकरण कराने के निर्देश दिए गए हैं। -मुन्ने अली, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed