{"_id":"749f34ab755493e6e8c9a9ed7bd285ff","slug":"student-s-protest-against-former-manager-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों ने किया कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों ने किया कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Sat, 09 Jan 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
बच्चों ने शनिवार को मदरसे के पूर्व प्रबंधक पर वजीफा हड़पने का आरोप लगाकर डीएम और एसपी दफ्तर के सामने प्रदर्शन किया। पूर्व प्रबंधक के खिलाफ गबन की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। गंज थाना क्षेत्र के काशीपुर गांव स्थित मदरसा मिस्बा उल उलूम के बच्चे प्रबंधक फखरुद्दीन के साथ शनिवार दोपहर कलेक्ट्रेट पहुंचे।
उन्होंने पूर्व प्रबंधक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। डीएम दफ्तर के बाद बच्चों ने एसपी आवास के सामने भी प्रदर्शन किया। यहां पर ज्ञापन भी दिया। नगर विकास मंत्री आजम खां, डीएम और एसपी को अलग-अलग ज्ञापन भेजकर कहा कि मदरसे के पूर्व प्रबंधक ने बच्चों का वजीफा हड़प लिया। फर्जी तरीके से मदरसे की जमीन का बैनामा भी करा लिया।
इसके बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया। बच्चों का आरोप था कि मदरसे में आया 6.69 लाख रुपये वजीफा हड़प लिया गया है। उन्होंने कहा कि मदरसे के पूर्व प्रबंधक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाए और उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। यदि गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर फखरुद्दीन, दानिश खां, सईद अहमद, अली हसन, हार्शिल, तलत आदि मौजूद रहे।