{"_id":"57a391e34f1c1bc3762ba870","slug":"student-killed-by-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आए कक्षा नौ के छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में आए कक्षा नौ के छात्र की मौत
अमर उजाला/ ब्यूरोरामपुर
Updated Fri, 05 Aug 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
रामपुर में ट्रेन हादसे छात्र मन्नू की मौत पर बिलखते परिजन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पनवड़िया क्रासिंग पर बुधवार की शाम ट्रेन की चपेट में आकर कक्षा नौ के छात्र की मौत हो गई। सूचना पर परिजन में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही छात्र के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। हादसे की सूचना जीआरपी व पुलिस को नहीं दी गई।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में पनविड़या निवासी चंद्रपाल का बेटा मन्नू यादव नगर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में कक्षा 9 का छात्र था। बुधवार को स्कूल में मन्नू यादव के पेट में दर्द हुआ। जिस पर स्कूल स्टाफ द्वारा पेट दर्द की दवा दिलाकर घर भेज दिया। जिससे वह चिकित्सीय परामर्श के आधार पर दवा ले सके।
पिता चंद्रपाल ने बताया कि उसने घर आकर भी पेट दर्द के बाद स्कूल से जल्दी आने की बात कही। शाम करीब चार बजे उसने अपने पिता से चाय के लिए कहा। परिजनों के मुताबिक शाम करीब पांच बजे वह पनवड़िया बाजार चला गया। यहां से वापस आते समय वह पनवड़िया से गुजर रहे रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
छात्र की हादसे में मौत की सूचना पर स्कूल प्रधानाचार्य समेत अन्य स्टाफ भी घर पहुंचा और परिजनों को सांत्वना दी। इसके बाद गुुरुवार को स्कूल में शोक सभा का आयोजन कर अवकाश कर दिया गया।