फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Student injured in dog attack

Rampur News: कुत्ते के हमले से छात्र घायल

Mon, 16 Mar 2026 02:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 16 Mar 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Student injured in dog attack
मिलक। तहसील क्षेत्र के सिहारी गांव में एक कुत्ते के हमले से एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

सिहारी गांव निवासी नासिम का 11 वर्षीय पुत्र कासिम शनिवार देर शाम अपने घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान अचानक एक कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। कुत्ते ने कासिम को जमीन पर गिराकर कई जगह काट लिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे और कुत्ते को भगाकर किसी तरह बच्चे को बचाया।
परिजन घायल कासिम को तुरंत उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिलक ले गए, जहां उसका इलाज किया गया। कासिम झबरुआ गांव स्थित सरकारी स्कूल में कक्षा चार का छात्र है। ग्रामीणों ने बताया कि इस कुत्ते ने अब तक गांव के पांच लोगों पर हमला किया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार जानकारी देने के बावजूद प्रशासन की ओर से अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। कुत्ते के डर से लोग अपने बच्चों को घर से बाहर भेजने में डर रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द कुत्ते को पकड़वाकर गांव के लोगों को राहत दिलाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed