{"_id":"57a7896d4f1c1b392f2b8dce","slug":"student-drowned-in-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"मछली पकड़ने गए छात्र की नदी में डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मछली पकड़ने गए छात्र की नदी में डूबकर मौत
अमर उजाला/ ब्यूरोरामपुर
Updated Mon, 08 Aug 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
नरेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलाखार नदी में दोस्तों के संग मछली पकड़ने गया बीए का छात्र का डूब गया। चीखपुकार पर साथियों ने छात्र को बाहर निकाला और उसे अस्पताल ले गए, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया।
कस्बे के जारतवाली कालोनी निवासी घासीराम का 19 वर्षीय बेटा नरेश बीए में पढ़ता है। रविवार को छुट्टी का दिन होने के कारण दोपहर करीब एक बजे नरेश अपने दोस्तों के साथ पीलाखार नदी में मछलियां पकड़ने चला गया। मछली पकड़े के दौरान गहरे पानी में उसका पैर पड़ते ही वह डूबने लगा। नरेश को डूबता देखकर साथियों ने शोर मचा दिया।
आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। साथियों ने उसे बमुश्किल पानी से बाहर निकाल लिया। सूचना मिलने पर परिजन भी पहुंच गए। नरेश को अचेतावस्था में तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर गए। हालत गंभीर देखकर डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन नरेश को रुद्रपुर के अस्पताल में ले गए, जहां डाक्टरों ने नरेश को मृत घोषित कर दिया। पढ़ाई में होनहार था ः घासीराम का पुत्र नरेश पढ़ाई में होनहार था। 12वीं की परीक्षा में वह अच्छे अंकों से पास हुआ था। बीए की पढ़ाई वह कर रहा था।