{"_id":"5805220d4f1c1bac2d7031d2","slug":"student-died-in-accident000","type":"story","status":"publish","title_hn":"डग्गामार बस ने छात्र को कुचला, दर्दनाक मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डग्गामार बस ने छात्र को कुचला, दर्दनाक मौत
अमर उजाला ब्यूरो/ स्वार/ रामपुर
Updated Tue, 18 Oct 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
मासूम हन्नान खां का फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
स्वार बिलासपुर मार्ग पर चलने वाली डग्गामार बस ने छात्र को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगाें ने बस चालक को पकड़ कर जमकर धुनाई की। और पुलिस को सौंप दिया। कोतवाली में वरिष्ठ उपनिरीक्षक द्वारा मृतक छात्र के परिजनों से किए गए अभद्र व्यवहार से क्षुब्ध होकर आक्रोशित परिजनों ने छात्र के शव को स्वार रामपुर मार्ग पर रख कर जाम लगा दिया। जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस बल ने समझा-बुझाकर बमुश्किल जाम खुलवाया।
सोमवार की दोपहर नगर के मोहल्ला रसूलपुर निवासी भूरा खां का दस वर्षीय बेटा हन्नान खां रायल एक्सोर्ट विद्यालय मेें पहली का छात्र था। वह विद्यालय की छुट्टी होने के बाद मोहल्ला स्थित मदरसा फलाहे दारेन में पढ़ने जा रहा था। कि इस दौरान सामने से आ रही बिलासपुर मार्ग पर चलने वाली डग्गामार बस ने हन्नान को कुचल दिया। जिससे मौके पर ही छात्र की मौत हो गई।
मौके पर मौजूद मोहल्लेवासियों व राहगीरों ने बस के चालक को पकड़ कर जमकर धुनाई कर दी। और घटना की सूचना जैसे ही पुलिस को लगी तो वह मौके पर पहुंच गई। और मोहल्ले वासियों के चंगुल से चालक को अपने कब्जे में ले लिया। छात्र की मौत की सूचना जैसे ही परिजनों को लगी तो घर में कोहराम मच गया। और घटनास्थल पर पहुंच गये। मृतक छात्र की मां व अन्य परिजनोें का रोते-रोते बुरा हाल था।
विज्ञापन
वहीं कोतवाली में पुलिस द्वारा मृतक छात्र के परिजनों से अभद्र व्यवहार किये जाने को लेकर वह भड़क गये। आक्रोशित हो छात्र के शव को स्वार बाजपुर मार्ग पर रख कर जाम लगा दिया। और पुलिस के खिलाफ आरोप चालक के परिजनों से सांठगांठ करने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। मार्ग पर दोनों ओर लंबी-लंबी कतारें लग गई। और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।