{"_id":"674b7211eb1cf66af407b0e4","slug":"student-beaten-clothes-torn-after-being-thrown-off-bus-at-ram-rahim-bridge-rampur-news-c-282-1-rmp1004-134913-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: राम-रहीम पुल पर सरेराह बस से उतारकर छात्र को पीटा, फाड़े कपड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: राम-रहीम पुल पर सरेराह बस से उतारकर छात्र को पीटा, फाड़े कपड़े
Sun, 01 Dec 2024 01:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sun, 01 Dec 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। राम-रहीम पुल पर मुरादाबाद के तीर्थांकर महावीर यूनिवर्सिटी की बस को कुछ लोगों ने रोक लिया और उसमें चढ़कर एक छात्र को घसीटते हुए नीचे सड़क पर ले आए और उसे वहीं सरेराह बेल्टों-लात-घूसों और थप्पड़ों से जमकर पीटा। उसके कपड़े भी फाड़ दिए। घटना शाम चार बजे की बताई जा रही है।
पुल पर बीच रास्ते में खड़ी टीएमयू की बस और पीटे जा रहे छात्र को देखने के लिए मौके पर भीड़ जुट गई और जाम लग गया। काफी देर तक अफरातफरी रही। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ओल्ड सीआरपीएफ कैंपस निवासी अनुराग शर्मा मुरादाबाद स्थित टीएमयू का छात्र है। वह प्रतिदिन की तरह कॉलेज से बस पर बैठकर घर लौट रहा था। शहर में आने पर आगापुर के कुछ युवाओं ने बस को राम-रहीम पुल पर रोक लिया और बस के अंदर घुस आए। बस में आते ही आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। उस पर बेल्टों से हमला बोल दिया।
विज्ञापन
सड़क पर उसे घसीट-घसीटकर लात-घूसों और थप्पड़ों से मारा। बाद में छात्र ने पुलिस के पास पहुंचकर मामले की शिकायत कर आरोपियों के विरुद्ध नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने अनस बरौनिया, अभिषेक बरौनिया, सुमित बरौलिया और राजू सैनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
इंस्पेक्टर सिविल लाइंस संजीव यादव के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आरोपियों में दो छात्र हैं, जो पीड़ित पक्ष के साथ ही पढ़ाई करते हैं। इनका आपस में पहले से ही विवाद चल रहा था और इसी क्रम में इनके बीच मारपीट हुई है।