फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   strike of maneraga workers on 20 may

मनरेगा कर्मी 20 से करेंगे कलम बंद हड़ताल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
strike of maneraga workers on 20 may
रामपुर। उत्तर प्रदेश मनरेगा कर्मचारी महासंघ का आंदोलन दूसरे दिन भी जारी रहा। महासंघ के आह्वान पर सभी ब्लाक मुख्यालयों पर अपनी मांगों के समर्थन में ज्ञापन सौंपे गए। 20 मई से कलम बन्द हड़ताल की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को मनरेगा के समस्त कार्मिकों की ओर से चमरौआ खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन सौंपने वालों में अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी, लेखाकार, तकनीकी सहायक, कंप्यूटर ऑपरेटर, ग्राम रोजगार सेवक शामिल थे। मनरेगा कर्मियों ने चेताया है कि पूरे उत्तर प्रदेश की तर्ज पर जनपद के समस्त विकास खंडो में कलम बंद हड़ताल 20 मई से शुरू होगी। जब तक सरकार द्वारा मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा तब तक समस्त मनरेगा कार्मिक काम करने में असमर्थ हैं।ज्ञापन में मांग की गई है कि कोरोना से जान गंवाने वाले मनरेगा कर्मियों के परिजनों को पचास लाख रुपये मुआवजा और योग्यता अनुसार रिक्त पदों पर समायोजन में प्राथमिकता दी जाए। मानदेय वृद्धि की जाए। न्याय पंचायत स्तर पर ट्रांसफर व्यवस्था की जाए । मनरेगा कर्मी को फ्रंटलाइन वर्कर घोषित करें। जीवन बीमा का लाभ दिया जाए। जैम पोर्टल द्वारा भर्ती को रोका जाए । ई सेवा पुस्तिका जारी की जाए और ईपीएफ योजना का क्रियान्वन कराया जाए। इस मौके पर मोहम्मद आसिफ, शुभम शंखधार, चरन सिंह, शफीक, राजेंद्र, दुर्जन सिंह, संदीप, राजेश, रिजवान अली, अरमान, रंजीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed