फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   strike of electric workers called off

Rampur News: 65 घंटे की हड़ताल के बाद काम पर लौटे बिजली कर्मी, बिजलीघरों में संभाला मोर्चा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Mar 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
strike of electric workers called off
रामपुर। जनपद में चौथे दिन बिजली कर्मियों की हड़ताल 65 घंटे के बाद खत्म हुई। सीएम के आश्वासन के साथ बिजली कर्मियों ने अपने-अपने बिजली घरों में जाकर कामकाज शुरू किया। इस दौरान जिन मोहल्लों में फाल्ट थे उनको दुरूस्त करने के लिए भी टीम जुट गई। जिलेभर के 70 से अधिक बिजली घरों में टीम के वापस लौटने पर काम सुचारू हो सके हैं। बिजली आने के बाद जिलेभर में लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं तीन दिन से लगातार तैनात पुलिस भी बिजली घरों से वापस लौटी।
विज्ञापन

बिजली कर्मियों ने तीन दिन पहले मशाल जुलूस के साथ ही प्रदेश आह्वान पर सांकेतिक हड़ताल शुरू की थी। इस दौरान लोगों ने प्रदर्शन किया और इसके बाद रात 10 बजे से सांकेतिक हड़ताल पर बैठने का फैसला लिया था। इसके बाद से लगातार हड़ताल चलने से शहर की बिजली व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गई थी। लोगों ने जेनरेटर और मोमबत्तियों के सहारे अपनी रात गुजारी। वहीं पानी के लिए तरसे लोगों ने जैसे-तैसे अपना काम चलाया। इसके बाद चौथे दिन 12 बजे के करीब मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने मांगों का बिजली कर्मियों को आश्वासन दिया और हड़ताल वापस लेने के लिए कहा। जिस पर कर्मियों ने हड़ताल को खत्म करने का फैसला लिया । जिसके बाद सभी जिलों से हड़ताल को खत्म कर दिया गया है। वहीं रामपुर में पनवड़ियां में बैठे बिजली कर्मी भी 65 घंटे के बाद पंडाल से उठ गए और हड़ताल को समाप्त कर सीधे बिजली घरों की ओर रुख कर गए। यहां बिजली सुचारू कराई। खास बात यह है कि अभी कई मोहल्लों में जहां तीन दिन से फाल्ट सही नही हो सका है उसकी मॉनीटरिंग करने के साथ ही बिजली कर्मियों ने फाल्ट दूर करने के लिए प्रयास भी शुरू कर दिए हैं। इस अवसर पर संघर्ष समिति के मुख्य पदाधिकारियों में शिव अवतार सिंह, वीपी सिंह, भगवंत सिंह, महेंद्र कुमार, राजकुमार, राजेश गंगवार आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर अधीक्षण अभियंता राजीव गर्ग, एक्सईएन प्रथम भीष्म कुमार, राजेश कुमार, विनय कुमार, कमरुद्वीन, अनुराग मिश्रा समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

000
क्या थी बिजली कर्मियों मांगे
चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक का चयन समिति से हो।
तीन पदोन्नति के वेतनमान का आदेश
पॉवर सेक्टर इम्प्लाइज प्रोटेक्शन एक्ट लागू किए जाने की मांग।
-विद्युत उपकेंद्रों के परिचालन एवं अनुरक्षण की आउटसोर्सिंग को बंद करने
विद्युत उत्पादन निगम को ओबरा एवं अनपरा में 800-800 मेगावाट की दो-दो इकाइयां प्रदान किए जाने की मांग। भी की।
कोट
65 घंटे बाद हड़ताल को आश्वासन के साथ खत्म कर दिया गया है। सीएम ने मांगों को पूरा करने के लिए आश्वासन दिया है। जिसके बाद रामपुर में भी हड़ताल को खत्म कर दिया गया है। सभी बिजली कर्मियों अपने बिजलीघरों में कामकाज शुरू कर दिया। -भीष्म कुमार, एक्सईएन प्रथम, बिजली विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed