{"_id":"64ff76c122e34096f6015714","slug":"stray-dogs-will-be-castrated-for-rs-3982-lakh-rampur-news-c-282-1-rmp1004-5413-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: 39.82 लाख से होगा आवारा कुत्तों का बधियाकरण, जियो टैगिंग कर की जाएगी पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: 39.82 लाख से होगा आवारा कुत्तों का बधियाकरण, जियो टैगिंग कर की जाएगी पहचान
विज्ञापन
रामपुर। शहर में आवारा कुत्तों से निजात दिलाने के लिए पालिका 39.82 लाख रुपये खर्च करेगी। इसके लिए पालिका ने टेंडर जारी कर दिया है। 39.82 लाख से शहरभर के अंदर आवारा कुत्तों का बधियाकरण किया जाएगा। बधियाकरण के बाद जियो टैगिंग कर कुत्तों को छोड़ दिया जाएगा। इससे आसानी यह रहेगी कि जिन कुत्तों का बधियाकरण हो जाएगा।
नगर पालिका परिषद में 43 वार्ड हैं और इन वार्डाें में करीब चार लाख की आबादी आती है। पिछले दिनों काफी अधिक मामले कुत्तों के काटने के आए थे। इसके साथ ही कई लोग इससे जख्मी हो गए थे। इस आवारा आतंक से निजात के लिए अब नगर पालिका कुत्तों का बधियाकरण कराने के लिए जा रही है। बताया जा रहा है कि अब नगर पालिका इसको लेकर सक्रिय हो गयी है। एक दिन पहले ही पालिका ने इसके लिए 39.82 लाख का टेंडर निकाला है। अब कंपनियों का इंतजार किया जा रहा है। कंपनियों के आते ही इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा। कंपनी को हायर करने के बाद यह कुत्तों को पकड़ेंगी। इसके बाद इन आवारा कुत्तों का बधियाकरण करके इनको जियो टैगिंग कर दी जाएगी। जिससे इन कुत्तों की पहचान रहेगी।
बताया जा रहा है कि इससे पहले भी एक बार टेंडर निकाला गया था, लेकिन वह अभी पिछले माह 28 तारीख को कैंसिल कर दिया गया था। दरअसल, इसमें महज एक पीलीभीत की कंपनी ने ही हिस्सा लिया था, लेकिन टेंडर के लिए कम से कम तीन कंपनियां जरूरी है। ऐसे में अब पीलीभीत की कंपनी तो है ही साथ ही अन्य दो कंपनियां अगर आ जाती है तो जिनका कम रेट होगा उसको यह टेंडर दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
- आवारा कुत्तों से निजात के लिए टेंडर निकाल दिया गया है। अब इसमें कंपनियां आएंगी। जिसके बाद किसी एक कंपनी को हायर करने के बाद टेंडर दे दिया जाएगा। जो कुत्तों का बधियाकरण करेंगी। -सना खानम, चेयरमैन, नगर पालिका, रामपुर