{"_id":"6750bb547545d1b5600521a8","slug":"stolen-motor-vehicle-recovered-two-brothers-arrested-rampur-news-c-282-1-smbd1025-135169-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: चोरी हुई मोटर बरामद, दो भाई गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: चोरी हुई मोटर बरामद, दो भाई गिरफ्तार
Thu, 05 Dec 2024 01:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Thu, 05 Dec 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर। कुछ अज्ञात चोरों ने अधिवक्ता के खाली प्लाॅट में लगी पानी की मोटर चोरी कर ली। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर प्रकाश में आए चोरी के आरोपी दो भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई मोटर भी बरामद कर ली है।
नगर के मोहल्ला लक्ष्मी नगर निवासी अधिवक्ता हाजी नब्बू अली अंसारी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि नगर से सटे ग्राम खोदलपुर की नई बस्ती में उनका एक प्लाॅट है जिसमें उन्होंने पानी की मोटर लगा रखी थी। उनका आरोप है कि कुछ अज्ञात चोरों ने सोमवार की रात उनके प्लाॅट में लगी मोटर चोरी कर ली। कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह के अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर जब जांच की गई तो मामला प्रकाश में आया कि उक्त मोटर ग्राम खोदलपुर निवासी दो भाईयों शाहरुख व नदीम पुत्र जमील अहमद ने चुराई है।
कोतवाली प्रभारी का कहना है कि बुधवार की सुबह मुखबिर ने सूचना दी कि मोटर चुराने वाले आरोपी दोनों भाई खोदलपुर गांव के पास एक बाग में हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर बरामद किए एक बैग से पानी की मोटर व लोहे के दो पाइप के टुकड़े आदि सामान बरामद कर लिया।