{"_id":"661b0c245768c4b7ab0a3284","slug":"sticks-used-in-dispute-over-water-reaching-fields-five-injured-rampur-news-c-282-1-rmp1006-119936-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: खेत में पानी पहुंचने के विवाद में चले लाठी-डंडे, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: खेत में पानी पहुंचने के विवाद में चले लाठी-डंडे, पांच घायल
विज्ञापन
रामपुर। अजीमनगर थाना क्षेत्र के रतनपुरी शुमाली में नाली के पानी की निकासी को लेकर शनिवार की सुबह दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने के साथ पथराव भी हुआ। इसमें पांच लोग घायल हो गए। एक पक्ष पर हवाई फायरिंग का भी आरोप है। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।
अजीमनगर थाना क्षेत्र के रतनपुरी शुमाली में नाली का पानी खेत में जाने को लेकर विवाद हो गया, जिसमें दो पक्ष भिड़ गए। जिससे नाराज हनीफ पक्ष ने हसमत से गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। गांव वालों ने समझा-बुझाकर मामला शांत कर दिया। उसके बाद हनीफ के परिवार के लोग हनीफ, रफीक, आसिफ, आरिफ और मुस्तफा ने हसमत अली के घर पर लाठी- डंडे लेकर मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान दोनों और से पांच घायल हो गए।
घायलों में एक पक्ष के 11वीं कक्षा के अयान अली और साजिद हैं। दूसरी ओर से गुलाबो, नाजुक जहां और बब्बू घायल हो गए। एक पक्ष पर हवाई फायरिंग करने का भी आरोप लगा है। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। गांव पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी देखी। सीसीटीवी में मारपीट की घटना कैद हो गई। थाना प्रभारी पवनवीर का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है। जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।