फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   statement of teacher lodge

Rampur News: छात्रा से छेड़खानी करने वाले शिक्षक के बयान दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jun 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
statement of teacher lodge
रामपुर। सिविल लाइन थानाक्षेत्र में स्थित कोचिंग सेंटर में छात्रा के चेहरे पर जबरन केक लगाने और छेड़खानी करने के आरोपी शिक्षक के शुक्रवार को कोर्ट में बयान दर्ज हुए। कोर्ट ने सुनवाई के लिए अगली तारीख पांच जून निर्धारित की है।
विज्ञापन

सिविल लाइन थानाक्षेत्र के कृष्णा विहार कालोनी निवासी आलोक कुमार सक्सेना का सिविल लाइन थानाक्षेत्र कोचिंग चलाते हैं। सितंबर 2021 में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें वह एक छात्रा के चेहरे पर जबरन केक लगाते हुए दिख रहे थे। वीडियो वायरल होने के बाद छात्रा के परिजनों ने सिविल लाइन थाने में शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। शिक्षक पर आरोप था कि चार सितंबर को जब छात्रा कोचिंग गई थी तब शिक्षक ने उसके साथ अश्लील हरकत की और मना करने के बाद भी उसके चेहरे पर केक लगाया था। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था और चार्जशीट कोर्ट में भेज दी थी। मामले की सुनवाई विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट मोहम्मद रफी की कोर्ट में चल रही है। अभियोजन की ओर से आठ गवाहों के बयान कोर्ट में दर्ज कराए गए हैं। शुक्रवार को इस मामले की सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान आरोपी शिक्षक के धारा 313 सीआरपीसी के बयान दर्ज किए गए। कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए पांच जून की तारीख निर्धारित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed