फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   statement of azajm will be vedio conferncing

शपथपत्र से या वीडियो कांफ्रेंसिंग से बयान दर्ज कराएंगे आजम खां: कोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 12:36 AM IST
सार

कोर्ट ने बचाव पक्ष से कहा है कि आजम खां के बयान शपथपत्र के माध्यम दर्ज कराएं, नहीं तो वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उनके बयान दर्ज किए जाएंगे। सीएमओ ने बोर्ड का गठन भी कर दिया था, लेकिन आजम खां के रामपुर में न होने की वजह से उनकी सेहत की जांच नहीं हो सकी है। इस वजह से मेडिकल बोर्ड कोर्ट में अपनी रिपोर्ट पेश नहीं कर पाया है।

विज्ञापन
statement of azajm will be vedio conferncing

विस्तार

रामपुर। मिलक कोतवाली में आजम खां के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने के आरोप में दर्ज मुकदमे की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने बचाव पक्ष के अधिवक्ता और अभियोजन पक्ष के तर्क को सुना। कोर्ट ने बचाव पक्ष से कहा है कि आजम खां के बयान शपथपत्र के माध्यम दर्ज कराएं, नहीं तो वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उनके बयान दर्ज किए जाएंगे। अब इस मामले में अगली सुनवाई 27 सितंबर को होगी।
विज्ञापन

इस मामले में पिछले दिनों कोर्ट ने आजम खां को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया था। सेहत खराब होने की वजह से कोर्ट में पेश नहीं हो सके थे। इसके बाद कोर्ट ने सीएमओ को मेडिकल बोर्ड का गठन कर उनकी सेहत की जांच कर कर रिपोर्ट देने का आदेश दिया था। सीएमओ ने बोर्ड का गठन भी कर दिया था, लेकिन आजम खां के रामपुर में न होने की वजह से उनकी सेहत की जांच नहीं हो सकी है। इस वजह से मेडिकल बोर्ड कोर्ट में अपनी रिपोर्ट पेश नहीं कर पाया है। शनिवार को इस मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट मजिस्ट्रेट ट्रायल में हुई। कोर्ट ने बचाव पक्ष से पूछा है कि आजम खां के बयान जरिए शपथपत्र पेश करें या कोर्ट नियमावली के अनुसार वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बयान दर्ज करे। अब इस मामले की अगली सुनवाई 27 सितंबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed