फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   statement of aro lodge in abdullah azajm case

अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र मामले में सहायक निर्वाचन अधिकारी ने दर्ज कराए बयान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
statement of aro lodge in abdullah azajm case
रामपुर। सपा नेता आजम खां के पुत्र एवं स्वार क्षेत्र से विधायक अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र मामले में शनिवार को एमपी-एमएलए कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में सुनवाई हुई। इस दौरान सहायक निर्वाचन अधिकारी राय सिंह गवाही देने कोर्ट पहुंचे। उन्होंने अपने बयान दर्ज कराए। बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने उनसे जिरह की, जिरह पूरी नहीं हो सकी। कोर्ट ने मामले में अगली तारीख 08 सितंबर तय की है।
विज्ञापन

2019 में गंज थाने में अब्दुल्ला आजम के खिलाफ दो जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मुकदमे में अब्दुल्ला आजम के अलावा उनके पिता शहर विधायक आजम खां और मां डॉ. तजीन फात्मा भी नामजद हैं। इस मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में चल रही है। सभी आरोपी जमानत पर चल रहे हैं। शनिवार को इस मामले की कोर्ट में सुनवाई हुई। सहायक निर्वाचन अधिकारी राय सिंह ने कोर्ट में अपने बयान दर्ज कराए जहां बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने उनसे जिरह की। जिरह पूरी नहीं हो सकी। इस मामले की अगली सुनवाई 08 सितंबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed