{"_id":"5734db6f4f1c1b387c91a027","slug":"sportscricket","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंट पॉल्स की टीम ने जीती क्रिकेट ट्राफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंट पॉल्स की टीम ने जीती क्रिकेट ट्राफी
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Fri, 13 May 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
शहीद आजम स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता टीम कप के साथ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सेंट पॉल्स स्कूल की टीम ने फाइनल मुकाबले में 9 रन से जीत दर्ज कर सारकिस मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट की खिताबी ट्राफी अपने नाम कर ली है। रोमांचक मुकाबले में सेंट पॉल्स ने ईस्ट-वेस्ट पब्लिक स्कूल की टीम को मात दी। हार के बावजूद शानदार पारी के लिए ईस्ट-वेस्ट पब्लिक स्कूल टीम के शहरोज को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
शहीद ए आजम स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे टूर्नामेंट में गुरुवार को फाइनल मुकाबला सेंट पॉल्स और ईस्ट-वेस्ट पब्लिक स्कूल की टीम के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए सेंट पॉल्स की टीम ने 20 ओवर में 145 रन बनाए। इसमें साबिर ने 28 और अनस ने 19 रन का योगदान दिया। ईस्ट-वेस्ट स्कूल की टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए मुशर्रफ व अरुण ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ईस्ट-वेस्ट स्कूल की टीम 136 रन ही बना सकी।
ईस्ट-वेस्ट की ओर से शहरोज ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 48 रन बनाए। सेंट पॉल्स की ओर से रेहान और प्रियांशु ने दो-दो विकेट लिए। विजेेता व उपविजेता टीम को मुख्य अतिथि मनोज पाठक व ललित शर्मा ने ट्राफी प्रदान की। मैच में अंपायरिंग अरशान व मोहसिन ने की। मैच के दौरान नजमुल हसनेन, मंसूर खां, गुरबचन सिंह, जिया, मोहम्मद वकार ने मौजूद रहकर खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई की।