{"_id":"61ca0f51aa1f2204f952459d","slug":"sports-competetion-in-dma-rampur-news-mbd414108466","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्राटा दौड़ में जसकरण और अनुष्ठा रहे प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्राटा दौड़ में जसकरण और अनुष्ठा रहे प्रथम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। दयावती मोदी अकादमी की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में बालकों की फर्राटा दौड़ में जसकरण और बालिकाओं की फर्राटा दौड़ में अनुष्ठा ने बाजी मारी। खेल प्रतिभाओं ने विभिन्न खेलों में शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
सोमवार को प्रारंभ हुई वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी गजल भारद्वाज ने किया। सीडीएस जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देश भक्ति गीत पर बच्चों ने प्रस्तुति दी तो लोगों की आंखों में आंसू भर आए। सीडीएस जनरल बिपिन रावत को श्रद्धाजलि अर्पित करते हुए देश भक्ति गीत पर बच्चों ने प्रस्तुति दी तो देखने वालों की आंखों में आंसू भर आए। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि मेहनत और लगन से किया गया कार्य निश्चित रूप से सफल होता है। एसडीएम सदर मनीष मीणा ने बच्चों के प्रयास की सराहना की और मतदान के महत्व के बारे में जागरूक किया। जिला विद्यालय निरीक्षक मुनेश कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार, डीआईसी असिस्टेंट कमिश्नर निहारिका जैन, एडीआईओएस हरिनाथ सिंह, जिला सूचना अधिकारी सुमित भारती ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इससे पूर्व मशाल प्रज्ज्वलित करके समारोह की शुरूआत हुई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के बाद पहले दिन की खेल प्रतियोगिताएं हुईं।