फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   spleader azajm told

नवाबों के वंशजों को लखनऊ में भीख मांगते देखा है : आजम

Tue, 20 Dec 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो स्वार/रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो स्वार/रामपुर Updated Tue, 20 Dec 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
spleader azajm told
स्वार के रजानगर में सोमवार को राजकीय महाविद्यालय के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते मंत्री आजम ख

विज्ञापन
नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां ने एक बार फिर प्रधानमंत्री और राज्यपाल पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि देश का बादशाह अस्सी लाख के कपड़े पहनता है, फिर भी अपने आपको फकीर कहता है, तो समझ लीजिए वह कितना बड़ा झूठ बोलने वाला है। उन्होंने राज्यपाल पर टिप्पणी करते हुए कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे राज्यपाल को अच्छा आचरण करना चाहिए। वहीं उन्होंने नवाब  खानदान पर प्रहार करते हुए कहा कि मैने लखनऊ की गलियों में नवाबों के वंशजों को भीख मांगते देखा है। ऐसे नवाब खानदान से बदला लेने के लिये अब समय आ गया है। जिन्होंने आज तक स्वार-टांडा की जनता को विकास से दूर रखा। 

सोमवार को रामपुर के राजकीय कन्या महाविद्यालय के पुरस्कार वितरण समारोह और स्वार में बिलासपुर मार्ग स्थित गांव रजानगर में निर्माणाधीन राजकीय महाविद्यालय का फीता काट कर लोकार्पण के दौरान यह विचार व्यक्त किए। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर प्रहार करते हुए कहा कि बादशाह कहता है कि मैं फकीर हूं। लेकिन वह दो साल में 80 लाख के कपड़े पहनता है। अगर वह अमीर होता तो क्या होता। उन्होंने नोटबंदी  को लेकर कहा कि आज की जनता अपना पैसा लेने के लिये बैंक में लाइन में खड़ी होकर भीख मांग रही है। उन्होंने गुजरात, मुजफ्फरनगर, दादरी, कैराना में हुए  दंगों को भाजपा की देन बताया और कहा कि जो प्रधानमंत्री गोरक्षा की बात करता है, वह पांच सितारा होटलों में जाकर देखे गोमांस का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। 
विज्ञापन


उन्होंने प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक पर भी निशाना साधा।  कहा कि संवैधानिक पद पर बैठकर उन्हें सही आचरण करना चाहिए। पद की गरिमा के अनुसार बयान देने चाहिए। राजभवन में अपराधियों को नहीं घुसाकर बचाना चाहिए। उन्होंने नवाब खानदान पर जमकर प्रहार करते हुए कहा कि समय आ गया है कि लोगों को हिसाब मांगने का। विधायक के पिता, मां एमपी रहे खुद भी चार बार स्वार-टांडा से विधायक रहे। लेकिन आज तक स्वार-टांडा विकास से वंचित रहा। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि अब समय हिसाब मांगने का आ गया है। यह रामपुर के कोठी खास बाग की जमीन गरीबों की है। यह महल व उनके घरों में जेवरात तुम्हारे है। नवाबों ने जुल्म कर तुमसे छीने  है। इसे अब छीन लो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed