फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   spfeel regrette on yesterday statement

बच्चों के भागने की शिकायत लेकर आने वाले मां-बाप को जेल भेजने की बात पर एसपी ने जताया खेद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
spfeel regrette on yesterday statement
रामपुर। रिजर्व पुलिस लाइन में मंगलवार को आयोजित संगोष्ठी में बच्चों के भागने की शिकायत लेकर आने वाले मां-बाप को जेल भेजने, और बच्चों की परवरिश के संबंध में बोलने को लेकर एसपी ने बुधवार को खेद जताया। एसपी ने कहा कि उनका भाव केवल बच्चों एवं परिवार के संस्कार को दृढ़ता से पोषित करने का था।
विज्ञापन

मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइन में विभिन्न समाज वर्ग के लोगों के साथ एसपी ने संगोष्ठी की थी। इसमें उन्होंने कहा था कि मां-बाप को अपने बच्चों की देखभाल सही से करनी चाहिए। जिससे किसी लड़की के किसी गैर समुदाय या अन्य युवक के साथ चले जाने की शिकायत न हो। इस दौरान उन्होंने कहा था कि मैं चाहूंगा कि ऐसे मां-बाप को जेल भेज दिया जाएं, जो ऐसी शिकायत लेकर आते हैं, साथ ही कहा था कि बच्चे भी सीमित होने चाहिए, जिससे उन्हें अच्छी परवरिश दे सकें। उन्होंने कहा था कि धर्म के ठेकेदार बच्चों के हाथों में कलम देने का भी जरिया तैयार करें। अधिक बच्चे करके क्या फायदा यदि उन्हें सही परवरिश न दे सकें और वो पंक्चर जोड़ें। नहीं तो वो कट्टा लेकर चाकू लेकर घूमते हैं ऐसे में पुलिस का काम बढ़ जाता है।
विज्ञापन

इस बयान के बाद बुधवार को एसपी ने खेद जताया, एसपी ने कहा कि इन बातों को कहने की उनकी ऐसी कोई मंशा नहीं थी और न ही वो ऐसा कर सकते हैं, किसी शिकायत लेकर आने वाले पीड़ित को जेल भेज दें। एसपी ने कहा कि उस बयान का केवल इतना आशय था कि हमारे जीवन की आपाधापी में जाने अनजाने हमारा परिवार और बच्चे उपेक्षित हो जाते हैं, जिनसे यह समस्या बढ़ रही है। ऐसे में सही परवरिश, परिवार को पर्याप्त समय देना और संस्कारों का दृढ़ता से पोषण जरुरी है। उन्होंने कहा कि यदि उनकी बात से किसी को पीड़ा हुई है तो वो इस पर खेद व्यक्त करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed