फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Speeding dumper crushes bike riding couple, both die

Rampur News: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपती को रौंदा, दोनों की मौत

Mon, 17 Feb 2025 02:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 17 Feb 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Speeding dumper crushes bike riding couple, both die
सैदनगर। बाइक से शादी समारोह में जा रहे पति-पत्नी को मिट्टी से भरे डंपर ने रौंद दिया। घटना में दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मार्ग पर वाहनों का जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा और यातायात बहाल कराया। चालक डंपर छोड़कर मौके से फरार हो गया है। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात चालक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

हादसा अजीमनगर थाने से करीब 200 मीटर की दूरी पर मुरसैना-मिलकखानम मार्ग पर रविवार दोपहर करीब एक बजे शेखूपुरा गांव के पास हुआ। अजीम नगर थाना क्षेत्र के मंजरा नगलिया आकिल निवासी तुफैल पुत्र गुल मोहम्मद (44) पत्नी जैबुल निशा (40) के साथ बाइक से शादी समारोह में शामिल होने के लिए मुरसैना जा रहे थे। जैसे ही वह अजीम नगर के पास शेखुपुरा गांव के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे मिट्टी से भरे तेज रफ्तार डंपर (यूपी-22-एटी-0786) ने उन्हें राैंद दिया। पति-पत्नी बाइक समेत डंपर के पहियों के बीच में फंस गए। इससे तुफैल और उनकी पत्नी का सिर पूरी तरह से कुचल गया है। जैबुल निशा के धड़ से उनका सिर अलग हो गया था। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। कई वाहन मार्ग पर रुक गए। डंपर चालक अपने वाहन को छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कर्म सिंह पाल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे थे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से डंपर के पहियों में फंसे पति-पत्नी के शवों को बाहर निकाल। लेकिन तब तक पति तुफैल अहमद और पत्नी जैबुल निशा की मौत हो चुकी थी। उनके शरीर के चिथड़े उड़ चुके थे। हादसे की सूचना घर पहुंची तो कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। मौके पर मौजूद पुलिस ने दंपती के शवों को पोस्टमार्टम कराने के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष ने बताया अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। हादसे को अंजाम देने वाले वाहन को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन


गड्ढों को पार करने के लिए धीमी की थी बाइक
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मुरसैना-मिलकखानम मार्ग पर मार्ग गड्ढे हैं। बाइक सवार इन गड्ढों को पार करने के लिए बाइक धीमी की थी। तभी पीछे से आ रहा डंपर उन पर चढ़ गया। हालांकि, हादसे के दौरान चालक ने डंपर रोक लिया था और वह भाग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



दंपती को नहीं थी संतान
मृतक तुफैल के भाई अहमद अली ने बताया कि उनके भाई के परिवार में काेई संतान नहीं थी। इन्होंने एक बच्ची को गोद ले रखा था। तुफैल अपने भाई अहमद अली से बड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed