फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   sp workers will protest against case of azajm kha

सपा नेता आजम खां के खिलाफ दर्ज मुकदमों को लेकर अब बड़े आंदोलन की तैयारी में है सपा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
sp workers will protest against case  of azajm kha
रामपुर। सपा के कद्दावर नेता व रामपुर शहर विधायक आजम खां के खिलाफ मुकदमे के वादियों को धमकाने के मामले में दो मुकदमे दर्ज होने के बाद से सपाइयों में आक्रोश है। वह इन मुकदमों को फर्जी बता रहे हैं। लिहाजा, अब इस मुद्दे को लेकर रामपुर से ही बड़े आंदोलन करने की तैयारी है। इसके लिए रणनीति बनाई जा रही है।
विज्ञापन

सपा नेता आजम खां के खिलाफ वर्ष 2019 में एक के बाद एक कई मुकदमे दर्ज किए गए। मौजूदा समय में भी उनके खिलाफ करीब 90 से अधिक मामले अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। जौहर यूनिवर्सिटी के लिए जमीन कब्जाने के आरोप में ही करीब 30 मुकदमे लिखे गए थे। जिसके बाद आजम खां को भूमाफिया भी घोषित कर दिया गया था। इसके अलावा डूंगरपुर प्रकरण और यतीमखाना प्रकरण में भी करीब दो दर्जन मुकदमे दर्ज किए गए।
विज्ञापन

इन मामलों में आजम खां पर आरोप है कि उनके इशारे पर लोगों के घरों को तोड़ा गया और उनका सामान भैंस, बकरी आदि चोरी कर लिया गया। तब नन्हे और अबरार ने भी मुकदमा लिखाया था। अब इन दोनों ने आजम खां के खिलाफ गवाही को लेकर धमकाने के आरोप मुकदमे लिखाए हैं। आरोप लगाया है कि आजम खां के करीबी लोगों ने उनके घर जाकर धमकाया कि वे अदालत में आजम खां के खिलाफ गवाही न दें, वरना अंजाम अच्छा नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन दोनों मुकदमों की जैसे ही सपाइयों को जानकारी हुई, उन्होंने इसका विरोध शुरू कर दिया। बुधवार को मुकदमे दर्ज होने की जानकारी मिलने पर आजम खां के पुत्र व स्वार-टांडा के विधायक अब्दुल्ला आजम और चमरौआ विधायक नसीर अहमद खां अन्य सपाइयों के साथ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला से मिले थे। जबकि बृहस्पतिवार को डीआइजी शलभ माथुर से मुलाकात की थी। जिसमें उन्होंने मुकदमों को रद्द कराने की मांग की थी। हालांकि, अफसरों ने निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया था, जिससे सपाई संतुष्ट नहीं हैं। इसके बाद बृहस्पतिवार शाम को सपा कार्यालय पर सपाइयों की बैठक हुई। इसमें जिले भर से सपा कार्यकर्ता जुटे। इसमें अब्दुल्ला आजम ने उनके पिता एवं सपा नेता आजम खां के खिलाफ दर्ज मुकदमों को लेकर अपनी बात रखी। अब्दुल्ला आजम ने ट्वीट के माध्यम से भी मुकदमों को लेकर टिप्पणी की थी। इस मामले में सपा का प्रतिनिधिमंडल अब डीजीपी से भी मिलेगा। सूत्रों की मानें तो मुकदमे रद्द न होने पर सपाई बड़ा आंदोलन करने की रणनीति तैयार कर रहे हैं। अब्दुल्ला आजम का कहना है कि आजम खां की सेहत काफी खराब है। हाल ही में वे मेदांता अस्पताल से इलाज कराकर लौटे हैं। उनके खिलाफ फर्जी मुकदमे लिखाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed