फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   sp wins 5 seats of block pramukh, bjp one

सपा छह में पांच सीटें जीती, एक भाजपा के खाते में

Sun, 07 Feb 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर Updated Sun, 07 Feb 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
sp wins 5 seats of block pramukh, bjp one
ब्लाक प्रमुख के चुनाव में समाजवादी पार्टी का दबदबा रहा। छह सीटों में पांच सीटों पर सपा से संबंधित उम्मीदवारों ने कब्जा जमा लिया है। भारतीय जनता पार्टी के खाते में एक सीट गई है। चमरौवा से भाजपा समर्थित प्रत्याशी को विजयी घोषित किया गया है।
विज्ञापन



जिला पंचायत अध्यक्ष की तर्ज पर अब ब्लाक प्रमुख के चुनाव में भी सपा का दबदबा कायम रहा। सैदनगर और स्वार में सपा समर्थित प्रत्याशियों के निर्विरोध चुने जाने के बाद रविवार को तीन ब्लाकों में सपा समर्थित प्रत्याशियों ने जीत हासिल की। बिलासपुर में सपा समर्थित रविंद्र कौर ने दोबारा ब्लाक प्रमुख पद हथिया लिया है।
विज्ञापन



रविंद्र कौर को यहां पर कुल 77 वोट मिले, निकटतम प्रत्याशी हरदेव सिंह को 41 वोटों पर संतोष करना पड़ा। रविंद्र कौर 36 वोटों से विजयी रहीं। यहां पर सभी 119 वोटरों ने मतदान किया। एक वोट खारिज कर दिया गया। शाहबाद में सपा समर्थित सुमित सागर ब्लाक प्रमुख बन गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



ब्लाक प्रमुख पद के लिए सुमित सागर को 100 वोट मिले, निकटतम प्रत्याशी जगपाल सिंह को महज पांच वोट मिले। यहां कुल 157 वोटरों में सिर्फ 108 बीडीसी सदस्य वोट डालने पहुंचे थे। तीन वोट मतगणना के दौरान खारिज कर दिए गए। सुमित 95 वोट से विजयी घोषित किए गए।


मिलक में सपा समर्थित प्रमोद कुमार ने ब्लाक प्रमुख की सीट कब्जा ली है। प्रमोद कुमार को 81 वोट मिले हैं, जबकि निकटतम प्रत्याशी निवर्तमान ब्लाक प्रमुख अर्चना गंगवार को 72 वोट मिल सके। प्रमोद गंगवार नौ वोट से विजयी घोषित किए गए।



चमरौवा की सीट सपा के हाथ से फिसल गई। यहां पर भाजपा समर्थित ममता को विजयी घोषित किया गया है। ममता को 65 वोट मिले, जबकि सपा समर्थित उम्मीद्वार पुनीता देवी को 54 वोट ही मिले। ममता को 11 वोटों से विजयी घोषित किया गया। गौरतलब है कि सैदनगर में आरिफ चौधरी और स्वार में कुबरा अंसारी पहले ही निर्विरोध रूप से चुनी जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed