फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   sp mla vijay singh punished electicity worker

सपा विधायक ने संविदा बिजलीकर्मी को बनाया मुर्गा

Mon, 11 Jan 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Mon, 11 Jan 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
स्थानीय बिजलीघर में तैनात संविदा कर्मचारी ने सपा विधायक विजय सिंह पर अपमानित करने और पांच मिनट तक मुर्गा बनाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने शाहबाद कोतवाली में तहरीर दी है। हालांकि पुलिस तहरीर मिलने से इंकार कर रही है।
विज्ञापन



वहीं, सपा विधायक विजय सिंह का कहना है कि उन्होंने कर्मचारी डांटा जरूर था, मुर्गा बनाने की बात निराधार है।शाहबाद बिजलीघर में लाइनमैन रूप में तैनात संविदा कर्मचारी कृष्णकांत उर्फ मोंटी गुप्ता का आरोप है कि सोमवार दोपहर विधायक विजय सिंह ने उसे निरीक्षण भवन में बुलवाया।
विज्ञापन



विधायक ने उस पर अवैध वसूली का आरोप लगाकर डांटना शुरू कर दिया। मोंटी ने कहा कि जांच कर लीजिए तो विधायक भड़क गए। मोंटी का आरोप है कि विधायक ने उसे पांच मिनट तक मुर्गा बनाकर अपमानित किया है। कमरे में कई लोग मौजूद थे। उसने सोमवार रात विधायक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सीओ मिलक दिनेश कुमार शुक्ला का कहना है कि विधायक के खिलाफ तहरीर नहीं मिली है। वहीं, विधायक विजय सिंह का कहना है कि उन्होंने अवैध वसूली की शिकायत पर संविदा कर्मी को डांटा जरूर था। मुर्गा नहीं बनाया। वहां पर तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed