फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   SP leader's pistol license to be cancelled

Rampur News: निरस्त होगा सपा नेता की पिस्टल का लाइसेंस

Tue, 20 Jan 2026 02:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 20 Jan 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
SP leader's pistol license to be cancelled
ऑयल कंपनी के फील्ड अफसर की कार पर फायरिंग मामले में पुलिस की जांच तेज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। सिविल लाइंस क्षेत्र में इंडियन ऑयल कंपनी के फील्ड ऑफिसर अनिल कुमार की कार पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। घटना में इस्तेमाल सपा नेता की पिस्टल का लाइसेंस निरस्त कराने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए पुलिस कार में लगी गोलियों का मिलान लाइसेंसी पिस्टल से करा रही है।
इंडियन ऑयल कंपनी के फील्ड ऑफिसर अनिल कुमार रामपुर में तैनात हैं और गंगापुर आवास विकास कॉलोनी में जगवीर सिंह के मकान में किराये पर रहते हैं। 14 जनवरी की रात उनकी कार पर फायरिंग की गई थी। 15 जनवरी की सुबह कार में गोलियों के तीन निशान दिखाई दिए। कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना कैद हो गई थी।
विज्ञापन

फील्ड अफसर की तहरीर पर सिविल लाइंस पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने बसपा से सपा में शामिल हुए आदर्श कॉलोनी निवासी सुरेंद्र सागर के बेटे हिमांशु सागर और उसके चचेरे भाई दीप सिंह नगर निवासी नितिन सागर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पिस्टल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि कार में फंसी गोलियों का मिलान पिस्टल से कराया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद सपा नेता की पिस्टल का लाइसेंस निरस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed