{"_id":"5738c4bd4f1c1bd918ac74a6","slug":"sp-leader-told","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह माह में हर गरीब का होगा अपना मकान : आजम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह माह में हर गरीब का होगा अपना मकान : आजम
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Mon, 16 May 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
मदरसे का उद्घाटन करते नगर विकास मंत्री आजम खां
विज्ञापन
नगर विकास मंत्री आजम खां ने कहा कि छह माह के अंदर शहर रामपुर में हर गरीब का अपना मकान होगा। कोई भी गरीब बगैर मकान के नहीं बचेगा।
आश्रय योजना के तहत प्रदेश भर में गरीबों को आवास मुहैया कराया जा रहा है जिसमें शहर रामपुर में छह माह के अंदर हर गरीब के पास अपना खुद का मकान होगा।नगर विकास मंत्री आजम खां रविवार को मदरसा फैजे हिदायत के उद्घाटन अवसर पर बोल रहे थे।
आजम खां ने कहा कि ऐसा बंदोबस्त कर रहे हैं कि रामपुर शहर में कोई भी ऐसा गरीब नहीं बचेेगा जिसके पास खुद का मकान न हो। इस मदरसे का निर्माण समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सदस्य मुनव्वर सलीम की सांसद निधि के जरिये हुआ है। उन्होंने अपनी सांसद निधि से दस लाख रुपया मदरसा निर्माण के लिए दिया। नगर विकास मंत्री ने मौलाना जौहर अली ट्रस्ट से एक लाख रुपया मदरसे के लिए देने की घोषणा की।
विज्ञापन
इस मौके पर उन्होंने राज्यपाल पर भी तंज कसा कि राज्यपाल उन्हें हटाने के लिए मुख्यमंत्री से कह रह रहे हैं। मौलाना शाहिद ने सभी का शुक्रिया अदा किया। पूर्व विधायक अफरोज अली खां, फसाहत अली खां शानू, नगर पालिका परिषद चेयरमैन अजहर खां, गुड्डू मसूद, आसिम राजा, मौलाना असलम जावेद कासिमी रहे।
विज्ञापन