फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   sp leader nanda told

सांसद आजम खां क्रांतिकारी व्यक्तित्व के धनी, भाजपा का शासन गुंडाराज : किरनमय नंदा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
sp leader nanda told
रामपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा ने कहा कि सांसद आजम खां क्रांतिकारी व्यक्तित्व के धनी हैं। हम आशा करते हैं कि वह जल्द हमारे बीच होंगे। उन्होंने भाजपा के शासन को गुंडाराज बताया। कहा कि पूरे प्रदेश में सपा की लहर है। कार्यकर्ता लहर को सुनामी में बदलने का काम करें, जिससे प्रदेश में सपा की सरकार बने और अखिलेश मुख्यमंत्री बनने के साथ ही आजम खां को मजबूती मिले।
विज्ञापन

सपा कार्यालय पर आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्होंने प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा कि भाजपा के राज में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है। इसी कारण प्रदेश में सपा की लहर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आहवान किया कि पूरी एकजुटता से सभी चुनाव मैदान में खड़े रहें और सपा की लहर को सुनामी में बदलने का काम करें। सपा युवजन सभा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विकास यादव और सपा के प्रदेश सचिव नासिर ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। सपा के पूर्व नगर अध्यक्ष आसिम राजा ने कहा कि भाजपा के शासन में रामपुर मुख्य निशाने पर रहा है। मोहम्मद आजम खां व उनके परिवार पर जुल्म ढहाए गए, जिसके कारण आजम खां हमारे बीच नहीं हैं। हम आशा करते हैं कि जुल्म और अत्याचार का दौर जल्द ही समाप्त होगा और आगामी विधानसभा चुनाव में सपा की सरकार बनेगी, जिसमें रामपुर की पांचों विधानसभा सीटें सपा के खाते में आएंगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल, आजम खां के मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां शानू, बिलासपुर नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद हसन, फात्मा जबी, अमरजीत सिंह, रऊफ पहलवान, मशकूर अहमद मुन्ना, लाखन सिंह, संतोख सिंह खैरा, हक रामपुरी, कामरान खां, बाबर खां, फुरकान खां आदि मौजूद रहे। वहीं, इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने रामपुर बॉर्डर पर किरनमय नंदा का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed