फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   SP leader Azam Khan in another case of orphanage case Charges framed

आजम खां की बढ़ीं मुश्किलें: यतीमखाना प्रकरण से जुड़े एक और मामले में आरोप तय, बस्ती में लूटपाट-मारपीट के लगे थे आरोप

Wed, 20 Apr 2022 07:58 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 20 Apr 2022 07:58 PM IST
सार

बुधवार को यतीमखाना प्रकरण से जुड़े एक और मामले की सुनवाई में अदालत ने सपा नेता आजम खां पर आरोप तय कर दिए हैं। साल 2019 में सपा नेता आजम खां, रिटायर्ड सीओ आलेहसन, सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल समेत 20-25 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

विज्ञापन
SP leader Azam Khan in another case of orphanage case Charges framed
आजम खां - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

रामपुर के यतीमखाना प्रकरण से जुड़े एक मुकदमे में सपा नेता आजम खां, रिटायर्ड सीओ आले हसन, सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल समेत चार लोगों के खिलाफ कोर्ट ने आरोप तय कर दिए हैं। अब इस मामले में गवाही के लिए वादी शाकिर को तलब करते हुए कोर्ट ने अगली तारीख 30 अप्रैल तय की है।

विज्ञापन


इस मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट (सेशन ट्रायल) में चल रही है। जिसमें बुधवार को सुनवाई की तारीख तय थी। सहायक शासकीय अधिवक्ता कमल कुमार गुप्ता ने बताया कि यतीमखाना प्रकरण के एक मामले में बुधवार को कोर्ट ने आजम खां समेत चार आरोपियों के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं। जिला शासकीय अधिवक्ता अरुण प्रकाश सक्सेना ने बताया कि कोर्ट की कार्रवाई के दौरान आजम खां वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सीतापुर जेल से जुड़े। अब इस मामले की अगली तारीख 30 अप्रैल तय करते हुए वादी मुकदमा शाकिर को गवाही के लिए तलब किया गया है।
विज्ञापन


साल 2019 में सपा नेता आजम खां, रिटायर्ड सीओ आलेहसन, सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल और इस्लाम ठेकेदार समेत 20-25 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। जिसमें आरोप था कि सपा नेता आजम खां के इशारे पर रामपुर स्थित यतीमखाना बस्ती में रह रहे लोगों के साथ मारपीट, लूटपाट की गई। साथ ही उनके घरों को भी ध्वस्त कर दिया गया था। इस मामले में ही आजम खां के खिलाफ भैंस चोरी तक के आरोप लगे। हालांकि, इन मामलों में आजम खां की जमानत मंजूर हो चुकी है। इस प्रकरण से जुड़े दो अन्य मामलों में पहले ही सपा नेता आजम खां के खिलाफ आरोप तय हो चुके हैं। जबकि बुधवार को एक और मामले में कोर्ट ने आरोप तय कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed