फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   sp leader azam kha told

मुकदमों ने मुझे तोड़ा, वजन 22 किलो घट गया है: आजम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
sp leader azam kha told
रामपुर। सांसद आजम ने कहा है कि वह मुकदमों और पुलिस की जांच की वजह से टूट गए हैं। उनका वजन 22 किलो तक कम हो गया है। उन्होंने कहा कि अगर सौ साल के दरख़्त पर डकैती की तफसील के सौ नोटिस चस्पा कर दोगे दरख़्त सूख कर गिर जाएगा। मुझसे महिला थाने में सवाल पूछा जा रहा है कि हिन्दुस्तान से बाहर आपकी कितनी संपत्ति है। लोकसभा के चुनाव में जीत का हिसाब अभी तक नहीं दे पाया हूं, विधानसभा के उप चुनाव के बाद पता नहीं क्या हो।
विज्ञापन

आजम खां शनिवार की रात मोहल्ला खजान खां के कुआं में एक जलसे को संबोधित हो गए। जलसे को संबोधित करते हुए आजम खां भावुक हो गए। अपनी आंख के आंसू पोंछते हुए उन्होंने कहा कि जिसे तुम अपना आईडियल मानते हो वह चोर है, डाकू है। बताओ इस एहसास को लेकर कोई खुद्दार ग़ैरतदार इंसान जिंदा रह सकता है, मगर मैं जिंदा हूँ। मैं अपराधी हूं, मुजरिम हूं। इसलिए मुजरिम हूं कि मैं आपका वकील हूं। मैं आपकी खुशियां चाहता हूं। बोले मामूली सफर नहीं है मेरी जिंदगी का। इतना लंबा सफर गुजारने के बाद तुम्हारा यह साथी एक किलो वजन बढ़ाकर नहीं 22 किलो घटाकर तुम्हारे सामने खड़ा है।
विज्ञापन

रोते हुए कहा मैं तो यह समझता था कि हिंदुस्तान के करोड़ों लोग मुझे एक अच्छे सियासतदां और एक अच्छे इंसान के तौर पर जानते हैं। बहुत कम उम्र से यहां तक का सफर जिसमें मैंने मलियाना, हैदराबाद का रंग,कैराना और मुरादाबाद की ईदगाह का रंग देखा है। मैंने लाखों लरजते हुए लोगो का खून सड़कों पर गिरते पानी से भी सस्ते बहते देखा है। मेरी सियासी जिंदगी का सफर जिंदाबाद के नारों से शुरू नहीं हुआ था। मेरा सफर मजलूम और कमजोरों की लड़ाई से शुरु हुआ था। मामूली सफर नहीं है मेरी जिंदगी का। आजम खां ने कहा कि मैंने आपके शहर को इस उत्तर प्रदेश को आपके मामलात को,आपका तीन तलाक़ का मसला हो अयोध्या राम जन्म भूमि हो क़ानूनी शरीयत हो मैंने यही तो कहा यह जाती मामला है यह आपसी लड़ाई का नहीं अदालत के फैसले का इंतेजार करो और क्या कहा यही लड़ाई तो लड़ी आपकी उसी की तो सजा है यह। क्यों हार गया वो जिसने दौलत के अम्बार लगा दिए यहां पर। इस मौके पर राज्यसभा सदस्य डॉ. तजीन फात्मा, विधायक अब्दुल्ला आजम, आसिम राजा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed