{"_id":"58f270db4f1c1ba70acf512c","slug":"sp-leader-azajm-told-222","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोस चुनाव में लोकतंत्र की रक्षा के लिए सभी पार्टियां होंगी एकजुट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोस चुनाव में लोकतंत्र की रक्षा के लिए सभी पार्टियां होंगी एकजुट
अमर उजाला ब्यूरो/ स्वार/ रामपुर
Updated Sun, 16 Apr 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
स्वार में जनसभा को संबोधित करते पूर्व नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सपा के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री आजम खां ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में लोकतंत्र की रक्षा के लिए सभी विपक्षी पार्टियां एकजुट होकर चुनावी समर में उतरेंगी। आजम खां ने योगी सरकार पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि उनकी सरकार समाजवादी सरकार की ही योजनाएं लागू करके अपनी पीठ थपथपा रही है। बिना बजट सत्र हुए बिना कैबिनेट की बैठक के बजट स्वीकृत हुए घोषणाएं दर घोषणाएं की जा रही है।
शुक्रवार को देर शाम नगर स्थित हकीम जी के चौक में जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व नगर विकास मंत्री एवं मौजूदा विधायक मोहम्मद आजम खां ने कहा कि स्वार टांडा की जनता ने विधानसभा चुनाव में जो उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को ऐतिहासिक वोटों से जिताया है। वह उनका आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सत्ता आ गई है। किसी भी कीमत पर स्वार- टांडा व रामपुर की जनता का उत्पीड़न नही होने दिया जाएगा। उन्होंने मुस्लिम समाज से कहा कि वह संयम से काम ले और कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में लोक तंत्र को बचाने के लिए सभी विपक्षी पार्टिंयंा एकजुट हो रही हैं।
विज्ञापन
केंद्र से भाजपा का सफाया होना तय है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर प्रहार करते हुए कहा कि वह सपा सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं का संचालन कर रहे हैं। इस दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष हाजी रईस अहमद अंसारी, जिला पंचायत सदस्य शरीफ अहमद, मोहम्मद हामिद गोल्डन, जफरुद्दीन खां, खालिद अली, अतीक अहमद अंसारी, फरंजद अली, कदीर खां, मोहम्मद आजम आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन पूर्व पालिका उपाध्यक्ष हबीब अहमद अंसारी ने किया।
विज्ञापन