बेरोजगारी पर स्वामी प्रसाद का तंज: मौर्य बोले- सरकार नौजवानों के पेट पर लात मार रही है, जानिए बुलडोजर और भाजपा को लेकर क्या कहा?
रामपुर के शाहबाद में सपा नेता व एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य ने उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बयान रामराज और अब्दुल्ला राज को लेकर कहा कि रामराज में भी सीता जी को अग्नि परीक्षा के बाद भी जंगल भेज दिया गया था। अग्निपथ योजना पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि लाखों-करोड़ों नौजवानों से कटोरा लेकर भीख मंगवाने की सरकार तैयारी कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा नेता व एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि रामपुर और आजमगढ़ का लोकसभा उप-चुनाव देश की राजनीति में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने रामराज से लेकर बेरोजगारी और अग्निपथ योजना पर जमकर कटाक्ष किया।
सोमवार को शाहबाद में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बयान रामराज और अब्दुल्ला राज को लेकर कहा कि रामराज में भी सीता जी को अग्नि परीक्षा के बाद भी जंगल भेज दिया गया था। कहा कि सरकार आज नौजवानों के पेट पर लात मार रही है। किसानों की फसलों को छुट्टा जानवरों से चराया जा रहा है।
साथ ही कहा कि महंगाई पर कोई अपनी जबान न खोलें, इसलिए फर्जी मुकदमे लगाने की धमकी देकर बुलडोजर का भय दिखाया जा रहा है। जनता भाजपा की अराजकता से उग्र हो गई है और सड़कों पर आ गई है। अग्निपथ योजना पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि लाखों-करोड़ों नौजवानों से कटोरा लेकर भीख मंगवाने की सरकार तैयारी कर रही है।
महंगाई चरम पर है। गैस और पेट्रोल के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं। भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सरकार एयरपोर्ट, एयर इंडिया, रेलवे, एलआईसी, पोरबंदर, कई बिजलीघर बेच चुकी है। अब मेडिकल कॉलेज और यूनिवर्सिटी बेचने की तैयारी में है। ऐसे में रामपुर और आजमगढ़ का लोकसभा उपचुनाव देश की राजनीति में मील का पत्थर साबित होगा।