फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   SP is BJP's A team, there is alliance between the two: Imran

सपा है भाजपा की ए टीम, दोनों के बीच है गठजोड़: इमरान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
SP is BJP's A team, there is alliance between the two: Imran
सपा है भाजपा की ए टीम, दोनों के बीच है गठजोड़: इमरान
विज्ञापन

रामपुर। बसपा के पश्चिम उत्तर प्रदेश के संयोजक इमरान मसूद ने कहा है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में मुसलमान भ्रम में रह गए। मुलसमानों का वोट लेने के बाद भी सपा कुछ नहीं कर पाई है। सपा को भाजपा की ए टीम है। दोनों ने मिलकर सबको किनारे कर दिया। भाजपा सत्ता में आ गई, सपा विपक्ष में बैठ गई। अब न दोनों अपने घर के अंदर बैठे हुए हैं। आमलोगों की फिक्र दोनों में से किसी को नहीं है। सपा में तो हिपोक्रेसी ज्यादा है। जब जरूरत होती है मीठा-मीठा बोलते हैं, बाद में तीखे हो जाते हैं।
इमरान मसूद मंगलवार को माला रोड स्थित एक मैरिज हॉल में कार्यक्रम की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा है कि सपा के लोग कहते हैं बसपा की वजह से वो आजमगढ़ का लोकसभा का उप चुनाव हार गए। सपाइयों के दावे में सच्चाई नहीं है। सच तो यह है कि सपा की वजह से भाजपा वहां जीती। सपा ने आजमगढ़ के लोगों के लिए कुछ किया तो नहीं। ऊपर से मुसलमानों के वोट काट लिए। अगर ये वोट बसपा प्रत्याशी गुड्डू जमाली को मिल गए होते तो वो एक लाख से अधिक वोट जीत जाते। उन्होंने कहा कि विधानसभा के चुनावों में अगर मुसलमानों ने बसपा का साथ दिया होता तो आज प्रदेश में बसपा की दो तिहाई बहुमत की सरकार होती। उन्होंने कहा कि बसपा निकाय चुनावों को पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी। उन्होंने कहा कि बसपा 2024 और 2027 में बेहतर प्रदर्शन की तैयारी में जुटी है। बसपा का सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय का नारा तभी सफल हो सकता है जब दलित और मुस्लिम साथ आएंगे। उन्होंने कहा कि मुसलमानों को डराया जा रहा है। सपा भाजपा को नहीं रोक सकती है। भाजपा को कोई अगर रोक सकता है तो वह बसपा है। रामपुर विधानसभा सीट पर होने पर उप चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि बसपा इसमें भाग लेगी या नहीं, इस बात का फैसला पार्टी नेतृत्व की ओर से किया जाएगा। इस मौके पर नरेश गौतम, हरपाल सिंह, सुरेंद्र सागर, सहाब खान, दिनेश गौतम, महेंद्र सागर, रईस अहमद सैफी, राजा सैफी, शांति शरण, राजेश सागर, राजकुमार, मनोज पांडे, नजमी खां, नवतीन और रामदास सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

बातों-बातों में आजम खां का भी किया जिक्र
रामपुर। सपा नेतृत्व पर निशाना साधते वक्त इमरान मसूद ने आजम खां का जिक्र किया। कहा कि आजम खां को तबाह और बर्बाद कर दिया गया, लेकिन आपको फुर्सत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed