फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   SP has given a new face... now the uproar will continue

Rampur News: सपा ने दिया नया चेहरा... अभी चलेगी उठापटक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
SP has given a new face... now the uproar will continue
रामपुर। रामपुर लोकसभा सीट पर सपा प्रत्याशी को लेकर चल रही उठापटक नामांकन के बाद भी जारी रहेगी। मंगलवार को आजम खां के करीबी सपा जिलाध्यक्ष अजय सागर की मौजूदगी में आसिम राजा ने रामपुर सीट से चुनाव बहिष्कार का एलान किया था। बगावत के ये सुर सपा हाईकमान को नागवार गुजरने और पार्टी ने दिल्ली पार्लियामेंट्री स्ट्रीट की जामा मस्जिद के इमाम मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी को प्रत्याशी घोषित कर नया चेहरा मैदान में उतार दिया। इसके बाद आजम खां के करीबी आसिम राजा ने भी खुद को सपा प्रत्याशी बताते हुए नामांकन दाखिल कर दिया। वहीं सपा के एक और नेता अब्दुल सलाम ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पर्चा भरा है। इससे स्पष्ट है कि सपा में अभी उठापटक का दौर जारी रहेगा।
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर बुधवार को सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, कांठ विधायक कमाल अख्तर और मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी ने रामपुर एक होटल में डेरा डाल लिया। बुधवार सुबह करीब 11 बजे नरेश उत्तम पटेल होटल पहुंचे। स्वार क्षेत्र के रजानगर निवासी मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी के परिवार के सैकड़ों लोग होटल में मौजूद रहे। होटल के एक कमरे में मिनट दर मिनट हालात बदल रहे थे। टिकट को लेकर होटल में उठापटक जारी रही। नरेश उत्तम पटेल लगातार अखिलेश यादव से फोन पर बात करते रहे।
विज्ञापन

दोपहर करीब 1 बजे वकील के साथ मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी पर्चा लेकर होटल पहुंचे, जिसके बाद नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई। दोपहर 2 बजे के बाद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी ने कलक्ट्रेट में पहुंचकर नामांकन प्रक्रिया पूर्ण की। इसी बीच पार्टी नेताओं के बीच चर्चा रही कि चुनाव के बहिष्कार करने की बात पार्टी शीर्ष नेताओं को नागवार गुजरी है। जिसको लेकर पार्टी ने नया नाम सामने कर दिया है, जिसमें तुर्क बिरादरी से ताल्लुक रखने वाले दिल्ली पार्लियामेंट्री स्ट्रीट की जामा मस्जिद के इमाम को टिकट देकर सपा ने मुस्लिम कार्ड भी खेल दिया है। हालांकि, मौजूदा हालात को देखते हुए अभी सपा में बगावत के सुर थमते नजर नहीं आ रहे हैं, क्योंकि रामपुर सीट को आजम खां का गढ़ माना जाता है और सपा ने आजम खां की मर्जी के बिना ही प्रत्याशी उतार दिया है। ऐसे में आजम खां के समर्थक उनके अगले निर्देेश का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------


----------------
चुनाव बहिष्कार के बावजूद आसिम राजा ने किया नामांकन
मंगलवार को राजद्वारा स्थित सपा के कैंप कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान सपा जिलाध्यक्ष अजय सागर के साथ आसिम राजा व अन्य सपाइयों ने चुनाव का बहिष्कार का एलान किया था। नामांकन के अंतिम दिन जब सपा ने नया प्रत्याशी मैदान में उतारा तो आसिम राजा ने भी सपा से दो नामांकन कर दिए। मामले में आसिम राजा ने कहा कि राजनीति में कल कुछ और आज कुछ होता है। हम सपा के कार्यकर्ता हैं और नामांकन दाखिल करना हमारा अधिकार है, जिसके तहत हमने नामांकन किया है।
------------------------------------
अंतिम समय तक अब्दुल सलाम होटल में रहे मौजूद
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अब्दुल सलाम भी रामपुर सीट से लगातार टिकट मांग रहे थे। बुधवार को होटल से करीब दो बजे जब सपा प्रत्याशी मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी नामांकन के लिए कलक्ट्रेट निकले तो तुरंत अब्दुल सलाम होटल पहुंच गए। वो सपा विधायक कमाल अख्तर से टिकट की दावेदारी करने लगे। जिसके बाद एक कमरे में ले जाकर उन्हें समझाया गया। काफी देर तक वार्ता के बाद अब्दुल सलाम होटल से निकले और कलक्ट्रेट पहुंचकर निर्दलीय नामांकन किया।
----------------
तेजप्रताप के चुनाव लड़ने की अटकलों पर भी लगा विराम
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की आजम खां से मुलाकात के बाद चर्चा तेज हो गई थी अखिलेश यादव रामपुर से चुनाव लड़ सकते हैं। बाद में चर्चा तेज हुई कि यादव परिवार से कोई प्रत्याशी मैदान में आ सकता है। इसके बाद तेजप्रताप यादव का नाम चर्चा में आया। तेजप्रताप यादव अखिलेश यादव के भतीजे हैं। हालांकि, बुधवार को सपा ने मोहिबुल्लाह को प्रत्याशी घोषित कर सभी अटकलों पर विराम लगा दिया।

----------------
सपा से दो नामांकन, अब्दुल सलाम निर्दलीय प्रत्याशी
पार्टी के अधिकृत सिंबल पर मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी ने नामांकन किया है। वहीं सपा से ही आसिम राजा ने दो नामांकन किए हैं। जबकि सपा से ही टिकट की दावेदारी कर रहे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अब्दुल सलाम ने निर्दलीय नामांकन कर दिया है। ऐसे में सपा में गुटबाजी की पूरी तस्वीर तो सामने आ ही गई है। सपा जिलाध्यक्ष अजय सागर ने भी कुछ बोलने से इन्कार किया है। नामांकन के बाद 29 व 30 मार्च को नाम वापिसी होगी, जबकि नामांकन पत्र की जांच होने के बाद 28 मार्च को पर्चा खारिज भी होंगे। ऐसे में जिला निर्वाचन अधिकारी किस नामांकन को सही पाएंगे, ये उनके विवेक पर निर्भर होगा।
-----------------------------

होटल में ये रहे मौजूद
कांठ विधायक कमाल अख्तर, बागपत से सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रताप पहलवान गुर्जर, मुरादाबाद के पूर्व जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव, मुशर्रफ अहमद, उस्मान अहमद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
---------------
आसिम राजा को ही अपना प्रत्याशी मानेंगे। पार्टी ने किसे प्रत्याशी बनाया है हमें ये तो नहीं मालूम, लेकिन हम अपना प्रत्याशी आसिम राजा को मानेंगे। - अजय सागर, सपा जिलाध्यक्ष, रामपुर।
-------------
राजनीति में कल कुछ और आज कुछ होता है। चुनाव बहिष्कार कल किया था, आज नामांकन किया है। - आसिम राजा, सपा प्रत्याशी
-------
पार्टी के सिंबल के साथ पर्चा दाखिल करने वाले प्रत्याशी को ए और बी फॉर्म भरना होता है। जिन्होंने किसी पार्टी का नाम लेकर नामांकन दाखिल किया है, लेकिन ए और बी फॉर्म नहीं भरा है। उनका नामांकन खारिज कर दिया जाएगा।
- जोगिंदर सिंह, जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed