फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   soicety constute foromicron

ओमिक्रॉन से निपटने के लिए सक्रिय की जाएंगी निगरानी समितियां

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
soicety constute foromicron
रामपुर। जिला प्रशासन ने कोरोना के नए वेरिएंट से बचाव के लिए कवायदें शुरू कर दी हैं। विदेशों से आने वाले लोगों की निगरानी के लिए समितियां सक्रिय की जा रही हैं। साथ ही लोगों की सैंपलिंग व सर्विलांस पर भी जोर दिया जाएगा। साथ ही प्रशासन ने सभी लोगों से टीका लगवाने की अपील की है।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में मीडिया से बातचीत के दौरान डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ ने कहा कि विभिन्न देशों में कोरोना संक्रमण के नए वेरिएंट के दृष्टिगत जिले में जरूरी सावधानियां बरती जाएं। पहले से ही संक्रमण से बचाव के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में अभी नए वेरिएंट का एक भी मामला सामने नहीं आया है, लेकिन सभी लोगों को मॉस्क और सोशल डिस्टेंसिंग को गंभीरतापूर्वक अपनाना बेहद जरूरी है। जिले में टीकाकरण के लिए लगभग 300 टीमें कार्यरत हैं, जो लगातार सक्रिय रहकर टीकाकरण कार्यक्रम को गति प्रदान कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ओमिक्रॉन वेरिएंट से बचाव के लिए जनपद में ही आरटीपीसीआर जांच की सुविधा भी शुरू हो चुकी है, जिसका लाभ मिलेगा और समय से जांच रिपोर्ट मिल सकेगी। साथ ही जिले में दूसरे देशों से आने वाले यात्रियों की विशेष निगरानी और जांच के लिए शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में गठित निगरानी समितियों को सक्रिय बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed