{"_id":"61a7c2b5cd2f244378214de0","slug":"soicety-constute-foromicron-rampur-news-mbd4112630142","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओमिक्रॉन से निपटने के लिए सक्रिय की जाएंगी निगरानी समितियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओमिक्रॉन से निपटने के लिए सक्रिय की जाएंगी निगरानी समितियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। जिला प्रशासन ने कोरोना के नए वेरिएंट से बचाव के लिए कवायदें शुरू कर दी हैं। विदेशों से आने वाले लोगों की निगरानी के लिए समितियां सक्रिय की जा रही हैं। साथ ही लोगों की सैंपलिंग व सर्विलांस पर भी जोर दिया जाएगा। साथ ही प्रशासन ने सभी लोगों से टीका लगवाने की अपील की है।
कलक्ट्रेट सभागार में मीडिया से बातचीत के दौरान डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ ने कहा कि विभिन्न देशों में कोरोना संक्रमण के नए वेरिएंट के दृष्टिगत जिले में जरूरी सावधानियां बरती जाएं। पहले से ही संक्रमण से बचाव के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में अभी नए वेरिएंट का एक भी मामला सामने नहीं आया है, लेकिन सभी लोगों को मॉस्क और सोशल डिस्टेंसिंग को गंभीरतापूर्वक अपनाना बेहद जरूरी है। जिले में टीकाकरण के लिए लगभग 300 टीमें कार्यरत हैं, जो लगातार सक्रिय रहकर टीकाकरण कार्यक्रम को गति प्रदान कर रही है।
उन्होंने कहा कि ओमिक्रॉन वेरिएंट से बचाव के लिए जनपद में ही आरटीपीसीआर जांच की सुविधा भी शुरू हो चुकी है, जिसका लाभ मिलेगा और समय से जांच रिपोर्ट मिल सकेगी। साथ ही जिले में दूसरे देशों से आने वाले यात्रियों की विशेष निगरानी और जांच के लिए शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में गठित निगरानी समितियों को सक्रिय बनाया जा रहा है।