फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   sobhayatra

धूमधाम से निकाली बाला जी की शोभायात्रा

Sun, 16 Oct 2016 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मिलक/रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ मिलक/रामपुर Updated Sun, 16 Oct 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
sobhayatra
मिलक मंे श्रद्धालु धूमधाम से निकालते श्री बाला जी की शोभायात्रा

विज्ञापन

हाईवे पर धूमधाम से श्री बाला जी महाराज की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल झांकियों ने मन मोहा। इस दौरान जनसैलाब उमड़ा और पवन पुत्र हनुमान के जयघोष से पूरा इलाका गूंज उठा। लोगों ने पुष्पवर्षा करके शोभायात्रा का स्वागत किया। 

  नगर में हाईवे स्थित मंडी समिति से श्री बाला जी दरबार समिति की ओर से श्री बाला जी महाराज की 32 वीं विशाल शोभायात्रा निकाली गई। सबसे आगे घुड़सवार हाथ में पताकाएं और तलवार लिए चल रहे थे। शोभायात्रा मंडी समिति से चलकर गुरुद्वारे  के सामने पहुंची। जहां नगर प्रवेश के दौरान महंत सुरेंद्र कुमार मिश्र ने फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। शोभायात्रा में घुड़सवारों के पीछे श्री गणेश जी महाराज की झांकी थी और प्रसाद वितरण हो रहा था।
विज्ञापन


अखाड़ा टीम करतब दिखाते चल रही थी। इनके पीछे श्री वीर हनुमान, खड़वाल बजाते हुए हनुमान जी, भगवान शंकर की प्रार्थना करते भागीरथ, महिषासुर मर्दनी मां की प्रतिमा, खाटू श्याम जी, श्रीविष्णुभगवान, फूलों के राधा-कृष्ण समेत तमाम भव्य झांकियां थीं। शोभायात्रा में शिव सती, रास-मंडल, राजस्थान धूमर की बोलती झांकियां लोगों का मन मोहती हुई चल रही थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शोभायात्रा में बैंडबाजे की धुन एवं आतिशबाजी आसमान में अपनी छाप छोड़ रही थी। शोभायात्रा में गाजियाबाद, हापुड़, बरेली, रुद्रपुर समेत कई जगहों से आए भक्तजन बाबा का गुणगान करते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा कल्याण मंडप पहुंचकर संपन्न हो गई। 



शोभायात्रा में उप महंत अभिषेक मिश्रा, समिति के अध्यक्ष संजीव सक्सेना, राजीव सक्सेना कड़क, अवधेश सक्सेना, आदेश  शंखधार, प्रदीप रस्तोगी, वीर पाल यादव, अशोक बजरंगी, राजेश मिश्रा, भूपेंद्र  रुहेला, सुरेंद्र गंगवार, सुशील गुप्ता, सजीव गंगवार, अनेश अग्रवाल, राहुल गंगवार, राजीव गुप्ता, प्रताप सक्सेना, संजय रस्तोगी, अनूप मिश्र, हिमांशु सक्सेना आदि लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed