फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   so tanda suspend

लालपुर कलां में प्रधान के जेठ की हत्या के मामले में एसओ टांडा निलंबित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
so tanda suspend
रामपुर। कोतवाली प्रभारी गौरव सिंह यादव को लालपुर कला गांव में प्रधान के जेठ की हत्या के मामले में लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया गया है। जबकि, उनके स्थान पर अजयपाल सिंह को टांडा कोतवाली प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन

12 अप्रैल को लालपुर कलां गांव में रंजिश को लेकर दिन दहाड़े पूर्व प्रधान मोहम्मद हारुन पर फायरिंग करते हुए जानलेवा हमला किया गया था। जिसमें उनके भतीजे और मौजूदा प्रधान के जेठ मोहम्मद वसीम की गोली लगने से मौत हो गई थी। जबकि मोहम्मद हारुन गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना को लेकर महिलाओं ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा था कि हारुन पर हमले को लेकर आरोपी लगातार रैकी कर रहे थे लेकिन, सूचना के बावजूद पुलिस ने मामले में लापरवाही बरती। जबकि, बाद में कोतवाली प्रभारी गौरव सिंह यादव ने घटना में तेजी दिखाते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक ने गौरव सिंह को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed