{"_id":"6a135b3d9e8908ed4f06149a","slug":"smuggler-arrested-with-250-parrots-forest-department-takes-action-rampur-news-c-282-1-smbd1029-171782-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: 250 तोतों के साथ तस्कर गिरफ्तार, वन विभाग ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: 250 तोतों के साथ तस्कर गिरफ्तार, वन विभाग ने की कार्रवाई
Mon, 25 May 2026 01:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 25 May 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
स्वार/मिलकखानम। वन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में प्रतिबंधित प्रजाति के 250 तोतों की तस्करी का मामला सामने आया है। टीम ने रविवार तड़के स्वार-मिलकखानम मार्ग पर घेराबंदी कर एक कार से बड़ी संख्या में तोते बरामद किए। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में पक्षियों की अवैध खरीद-फरोख्त और जंगलों से पकड़कर लाने के नेटवर्क का खुलासा हुआ। मामले में वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
रेंजर रमाकांत सक्सेना ने बताया कि रविवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे मुरादाबाद प्रवर्तन दल के वन रक्षक बलविंद्र सिंह की टीम ने थाना मिलकखानम पुलिस के साथ स्वार-मिलकखानम मार्ग पर पीलाखार नदी पुल के पास घेराबंदी कर एक अर्टिगा कार को रोका। तलाशी में कार से 250 प्रतिबंधित प्रजाति के तोते बरामद हुए।
पूछताछ में आरोपी फैसल निवासी टीचर कॉलोनी जयंतीपुर रोड, आयशा मस्जिद थाना मझोला जनपद मुरादाबाद ने बताया कि तोतों को जंगल से चोरी-छिपे पकड़कर नरपतनगर निवासी दुल्ला के घर पर इकट्ठा किया जाता था, जहां से उनकी खरीद-फरोख्त की जाती थी। वन विभाग ने बरामद तोतों और वाहन को सलारपुर चौकी पर सुरक्षित रखवा दिया। वन रक्षक बलविंद्र सिंह की तहरीर पर थाना मिलकखानम में आरोपी फैसल और दुल्ला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मिलकखानम थाना इंस्पेक्टर निशा खटाना ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का कोर्ट में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
0000
नरपतनगर बना तोता तस्करी का गढ़
नरपतनगर निवासी दुल्ला को तोता तस्करी का मास्टरमाइंड बताया जाता है। उसके घर पर कई बार छापेमारी में भारी संख्या में तोते बरामद किए जा चुके हैं और उसे जेल भी भेजा जा चुका है। बताया जाता है कि वह विशेष आवाज निकालकर तोतों को झुंड में नीचे बुलाता है और उन्हें पिंजरों में बंद कर तस्करी करता है। तोतों की तस्करी से वह मोटा मुनाफा कमाता है।