फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Smoke rising from trenching ground is suffocating thousands of people

Rampur News: हजारों लोगों का दम घोंट रहा ट्रंचिंग ग्राउंड से उठता धुआं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2024 06:45 AM IST
विज्ञापन
Smoke rising from trenching ground is suffocating thousands of people
रामपुर। हजरतपुर में बने ट्रंचिंग ग्राउंड में आग लगने के बाद बीते तीन दिन से उठाता धुआं आसपास के हजारों लोगों का दम घोंट रहा है। शिकायत के बाद भी अधिकारी कचरा निस्तारण पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। शहर से प्रतिदिन निकलने वाला सैकड़ों क्विंटल कचरे में से अधिकांश हजरतपुर के ट्रंचिंग ग्राउंड में डाला जाता है। लंबे समय से कूड़ा निस्तारण न होने के चलते हजरतपुर में कूड़े के पहाड़ बन गए हैं। इससे न सिर्फ बदबू उठती रहती है बल्कि इसमें आग लगने से उठने वाले धुएं से आसपास के लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

अधिकारी बताते हैं कि कचरे के दबाव के चलते अंदर मीथेन गैस बनने लगती है, जिसमें गर्मी के चलते आग लग जाती है और बुझाने बाद आग फिर भड़क उठती है, जिससे धुआं निकलता रहता है। वहीं कई बार कबाड़ी कूड़ा बीनने के इरादे से घुसते हैं और कचरे में आग लगा देते हैं। ऐसे में धुआं उठता रहता है।
विज्ञापन

तीन दिन पहले ट्रंचिंग ग्राउंड में पड़े कूड़े में आग लग गई थी, जिसे पालिका ने जेसीबी के साथ मौके पर पहुंचकर दमकलकर्मियों की मदद से बुझा दिया था, लेकिन तीन दिन बाद भी कूड़े के ढेर से धुआं उठ रहा है। इसके चलते हजरतपुर, तोपखाना, वाल्मीकि बस्ती और अजयपुर के लोग परेशान हैं। लोगों का कहना है कि धुएं के चलते सांस लेना मुश्किल हो रहा है। साथ ही इससे आंखों में जलन हो रही है। शिकायत के बाद भी पालिका के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। हजरतपुर में बने ट्रंचिंग ग्राउंड के आसपास बिजली के खंभे भी हैं, जिसमें तार लटक रहे हैं। आग लगने पर बड़ा हादसा हो सकता है। ।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
ट्रंचिंग ग्राउंड में लगी आग को बुझाा दिया गया था। अभी शहजादनगर में कचरा निस्तारण प्लांट में कचरा निस्तारण के लिए मशीनें लगाई जाएंगी। इसके बाद यह सारा कचरा वहां पर निस्तारित किया जाएगा। जिससे हजरतपुर से कचरा की समस्या खत्म हो जाएगी। अगर वहां धुआं उठ रहा है तो उसको टीम भेजकर दिखवाया जाएगा।
- दुर्गेश्वर त्रिपाठी, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद।
----------
आसपास के लोग बोले-

ट्रंचिंग ग्राउंड में उठने वाले धुएं से काफी परेशानी हो रही है। जिम्मेदारों को इस ओर ध्यान देना चाहिए। कूड़े के पहाड़ में भीषण आग लगने पर बड़ा हादसा हो सकता है।
-अनीश शर्मा

------
आसपास की आबादी इस कचरे से काफी परेशान हो चुकी है। लपटें बढ़ी तो कई इलाकों के लोग इसकी चपेट में आ जाएंगे। इससे पहले पालिका को इस तरफ ध्यान देना चाहिए। धुएं से स्थायी समाधान दिलवाया जाना चाहिए।

-अजीत कुमार
-----

कूड़े से उठते धुएं से लोग परेशान हो रहे हैं। धुआं सांस लेने में परेशानी पैदा कर रहा है। साथ ही लोगों की आंखों में जलन हो रही है। इससे जल्द निजात दिलाई जानी चाहिए। -मनोज कुमार


------
हजरतपुर के कूड़े में आए दिन आग लगती है, जिसकी वजह से लोग परेशान हो रहे हैं। पालिका को इस पर ध्यान देना चाहिए और इसका स्थायी समाधान करना चाहिए।
- कन्नौज
--------------
सांस के मरीजों के लिए बेहद खतरनाक
एसीएमओ डॉ. दशरथ सिंह के अनुसार कचरे से उठता धुआं काफी हानिकारक होता है। लगातार धुएं के संपर्क में रहने से आंखों पर बुरा असर पड़ता है। आंखों में जलन बनी रहती है। साथ ही सांस के लिए भी खतरनाक होता है। सबसे ज्यादा खतरा सांस रोगियों को रहता है। कचरे से उठता धुआं सांस रोगियों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed