Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Smart watch to help Haj pilgrims avoid getting lost

Rampur News: हज यात्रियों को भटकने से बचाएगी स्मार्ट वाॅच

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Smart watch to help Haj pilgrims avoid getting lost
हज जाने वाले लोगों को मिलेगी सुविधा, इस बार रामपुर से 1087 हज यात्री जाएंगे सऊदी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। हज कमेटी आजमीन-ए-हज को स्मार्ट वॉच मुहैया कराएगी। यह सऊदी अरब के मक्का और मुनव्वरा में हज के दौरान भटकने पर अपनों से मिलवाने में मदद करेगी। इसमें फोन काल और मैसेज करने की भी सुविधा रहेगी। जिले से इस बार रामपुर जिले से 1087 हज यात्री सऊदी अरब जाएंगे।

सरकार हज यात्रा के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। हज कमेटी आफ इंडिया ने दो साल पहले हज सुविधा एप लाॅन्च किया था। लेकिन, तमाम बुजुर्ग आजमीन एंड्रायड मोबाइल का इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं। ऐसे में कमेटी ने इस बार स्मार्ट वॉच मुहैया कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

स्मार्ट वॉच और हज सुविधा एप आपस में लिंक रहेंगे ताकि रास्ता भटकने पर उनकी लोकेशन का पता चल सके। स्मार्ट वॉच के जरिये रियल- टाइम लोकेशन ट्रैकिंग, एसओएस बटन से तुरंत सहायता, हार्ट रेट और आक्सीजन लेवल मानिटरिंग, कदमों की गिनती, किबला कंपास और नमाज टाइम अलर्ट आदि की सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अल्पसंख्यक अधिकारी गौरव खड़ायत के अनुसार स्मार्ट वाॅच के लिए फरवरी में प्रशिक्षण दिया जाएगा। उनके अनुसार दंपती को इस दौरान अलग-अलग कमरे दिए जाएंगे। उनके अनुसार 2026 की हज यात्रा के नियमों में सऊदी सरकार ने कई बदलाव किए हैं। इस बार कमेटी हज यात्रियों की सहूलियत के लिए स्मार्ट वॉच उपलब्ध कराएगी। इससे यात्रा और अधिक सुरक्षित और सुव्यवस्थित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed