Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Six people, including father and son, convicted in Payal murder case

Rampur News: पायल हत्याकांड में पिता-पुत्र समेत छह दोषी करार

Fri, 23 Jan 2026 02:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 23 Jan 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Six people, including father and son, convicted in Payal murder case
हत्या कर शव को तीन टुकड़ों में काटकर जमीन में दबा दिया था, 27 को सुनाई जाएगी सजा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। शहर के चर्चित पायल हत्याकांड में बृहस्पतिवार को फैसला आ गया। कोर्ट ने इस मामले पिता-पुत्र समेत छह लोगों को दोषी करार दिया। कोर्ट अब 27 जनवरी को दोषियों को सजा सुनाएगी। सभी दोषियों को जेल भेज दिया गया है।

पायल हत्याकांड का यह मामला गंज क्षेत्र का है। मोहल्ला दरख्त कैथ हमाम वाली गली निवासी शाहनवाज की बेटी जैनब उर्फ पायल एक नवंबर 2018 की शाम लापता हो गई थी। उसके भाई राहिल ने शहर कोतवाली के मोहल्ला कुंडा निवासी ताहिर खां के बेटे जहांगीर, उसके दोस्त इमरोज निवासी वेलकम होटल वाली गली और प्रभजीत सिंह उर्फ सागर निवासी मुहल्ला हाथीखाना पर बहन के अपहरण का आरोप लगाते हुए मुकदमा कराया था।
विज्ञापन

पुलिस की पड़ताल से पता चला कि युवती का रिश्ता जहांगीर से तय हो गया था। बाद में उन्होंने रिश्ता तोड़ दिया और दूसरी जगह शादी तय कर दी। आरोप है कि युवक उससे ही शादी करना चाहता था। आरोप है कि युवती को फार्म हाउस पर बुलाकर उसकी हत्या कर दी। उसने हत्या की बात कुछ लोगों को बता दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

27 नवंबर 2018 की रात को पुलिस ने कोसी नदी किनारे स्थित फार्म हाउस से पायल का शव बरामद किया था। हत्या कर लाश को तीन टुकड़ों में काटकर जमीन में दबा रखा था।

बृहस्पतिवार को इस मामले में सुनवाई हुई। एडीजीसी प्रताप सिंह मौर्य व पायल के भाई राहिल के अनुसार इस मामले में कोर्ट ने मुख्य आरोपी जहांगीर व उनके पिता ताहिर खां, इमरोज खां, नासिर, दानिश और परमजीत सागर को दोषी करार दिया। सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। कोर्ट अब 27 जनवरी को सभी को सजा सुनाएग्गी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed