फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Silence in village after firing in Muharram procession, four accused sent to jail

Rampur News: मोहर्रम के जुलूस में गोलीकांड के बाद गांव में सन्नाटा, चार आरोपियों को भेजा जेल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jul 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
Silence in village after firing in Muharram procession, four accused sent to jail
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के रायपुर गांव में शनिवार को मोहर्रम के जुलूस में हुई गोलीबारी में पांच लोग घायल हो गए थे। घटना के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा है। सुरक्षा के मद्देनजर गांव में पुलिस-पीएसी तैनात है। घायल इस्लाम की हालत गंभीर है। पुलिस ने पकड़े गए चार आरोपियों को जेल भेज दिया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। दिनदहाड़े मोहर्रम के जुलूस में हुई गोलीबारी से पुलिस महकमे में खलबली मच गई थी। घटना के बाद घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया था। घायलों में रायपुर निवासी बाबू और इमरान की हालत ठीक है। रविवार को मुरादाबाद के अस्पताल में अन्य तीन घायलों नईम, फुरकान और इस्लाम का ऑपरेशन हुआ, जहां पर इस्लाम की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद से गांव में पुलिस-पीएसी तैनात है। गांव में लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं।
विज्ञापन

गांव में जाकिर के प्रधानी जीतने के बाद से दूसरा पक्ष रंजिश रखता है। 15 दिन पहले जाकिर के छोटे भाई नईम से आरोपियों का झगड़ा भी हुआ था। इसी के चलते मोहर्रम के जुलूस के दौरान मौका पाकर आरोपियों ने प्रधान पक्ष के लोगों पर हमला कर दिया। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर शरद पंवार ने बताया कि प्रधान जाकिर की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार चार आरोपियों रायपुर निवासी बब्बू खां, फुरकान, सलमान और दिलशाद को जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों तौफीक पुत्र बब्बू, अयान और रिजवान की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed