{"_id":"69ff7098ed36ff7550016f27","slug":"silage-will-be-made-in-rampur-there-will-be-no-shortage-of-fodder-in-cow-shelters-rampur-news-c-282-1-rmp1027-170614-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: रामपुर में बनेगा साइलेज, गोशालाओं में चारे की नहीं होगी कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: रामपुर में बनेगा साइलेज, गोशालाओं में चारे की नहीं होगी कमी
Sat, 09 May 2026 11:06 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 09 May 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
रामपुर। जिले की गाेशालाओं को पूरे साल हरा चारा मिले इसके लिए पशुपालन विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। पशुपालन विभाग अब जिले में ही साइलेज बनाएगा।
जिले में 11 गोशालाएं हैं। गर्मी और जाडों में इन गोशालाओं में हरे चारे की कमी हो जाती है। विभाग को महंगे दाम में हरा चारा खरीदना पड़ता है। इसके लिए अब जिले में ही हरे चारे से साइलेज तैयार किया जाएगा। साइलेज बनाने के लिए किसान और स्वयं सहायता समूह हो जोड़ा जाएगा। इससे इनकी भी आय बढ़ेगी। साइलेज उत्पादन के लिए मशीनों, पैकिंग और भंडारण व्यवस्था पूरी हो चुकी है।
सीवीओ अश्वनी कुमार ने बताया कि जिले में गोशालाओं के लिए साइलेज उपलब्ध कराने की योजना पर काम शुरू कर दिया गया है। संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर उत्पादन और भंडारण व्यवस्था तैयार की जा रही है। योजना लागू होने से पशुओं को पौष्टिक चारा नियमित रूप से उपलब्ध हो सकेगा।