फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   shreeram sobhayatra in rampur

धूमधाम से निकली श्रीराम शोभायात्रा, जगह-जगह हुई पुष्प वर्षा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
shreeram sobhayatra in rampur
रामपुर। रामनवमी पर शहर में भव्य श्रीराम शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा पर जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। जिधर से भी शोभायात्रा निकलती, भगवान श्रीराम के जयकारों से वातावरण गूंज उठता। शोभायात्रा में शामिल झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। शोभायात्रा के बाद हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने समां बांध दिया।
विज्ञापन

रविवार को मानस सत्संग मंडल की ओर से कोसी मार्ग स्थित श्रीरामलीला मंदिर से श्रीराम शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा के शुभारंभ पर अतिथियों सुभाष नंदा, धनंजय पाठक, महेश जुनेजा और जुगेश अरोरा कुक्कू ने श्री राम एवं झांकी के पात्रों का तिलक किया। इसके बाद झंडी दिखाकर शोभा यात्रा का शुभारंभ किया। शोभा यात्रा सराय गेट से होते हुए मिस्टन गंज चौराहा पहुंची। यहां से सर्राफा बाजार, सफदरगंज, चंपा कुमारी धर्मशाला, मिस्टन गंज चौराहा होते हुए राजद्वारा होकर गांधी समाधि पर पहुंची। यहां से रंगोली मंडप, स्टार चौराहा, एसपी आवास के बराबर से होते हुए आवास विकास कालोनी चौराहे से होते हुए शौकत अली रोड, राम रहीम सेतु के नीचे होते हुए थाना सिविल लाइंस, स्टेशन रोड, गुरुद्वारा रोड, राधारोड होते हुए सिविल लाइंस स्थित श्री आदर्श रामलीला मैदान पर समाप्त हुई। शोभायात्रा में मुख्य रूप से बृजेश गुप्ता, अमित मेंदीरत्ता, भूप सिंह यादव, अनिल वशिष्ठ, जुगेश अरोरा ,हरिओम गुप्ता, राजीव मांगलिक, सुनील गोयल, अनुज सक्सेना, रविंद्र गुप्ता नीटू, अनिल चौरसिया, गौरव अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, राकेश सिंघल, निक्कू पंडित, अनुज सक्सेना, संजय पाठक, सुमित अग्रवाल, राकेश शर्मा, राजेश श्रीवास्तव, गोविंद पांडे, सतेन्द्र भटनागर, अजीत यादव, दीपक जिंदल, मुनीश शर्मा आदि मौजूद रहे। शोभा यात्रा के आदर्श रामलीला मैदान पहुंचने पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई। शोभात्रा में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को समिति की ओर से पुरस्कार भी दिए गए।
विज्ञापन

-------------------------
शोभायात्रा में शामिल झांकियों ने मन मोहा
शोभायात्रा में सर्वप्रथम माला सत्संग मंडल का बैनर लगी हुई जीप चल रही थी। इसके पीछे ढोल बजाते हुए कलाकार चल रहे थे। श्री गणेश भगवान, श्री हनुमान, गेंद के अंदर श्रीराधा कृष्ण, श्री शिव पार्वती बारात, बृज की होली, श्रीराधा कृष्ण नौका बिहार, मोर नृत्य, प्रस्तावित श्रीराम मंदिर के अलावा सरस्वती शिशु मंदिर फूटा महल,श्री हरि शिशु मंदिर सिविल लाइंस और विद्या मंदिर इंटर कॉलेज रामलीला मैदान की झांकियां लोगों का मन मोह रही थीं। सबसे पीछे श्रीराम दरबार की झांकी का लोग दर्शन कर रहे थे। बैड बाजों पर श्रीराम के भजनों की धुन बजाई जा रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
श्रीराम शोभा यात्रा का जगह जगह हुआ स्वागत
श्रीराम शोभा यात्रा को विभिन्न सामाजिक संगठनों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। चौकी हजियानी शनि मंदिर कमेटी, मैं तो पुलिस की बात करता हूं। अखिल भारतीय वैश्य सम्मेलन, अखिल भारतीय श्रीमाली महासभा, पूर्व सभासद पंकज अग्रवाल, गिरीराज सरन अग्रवाल परिवार, दुर्गा स्वीट्स, कुमार तनय वैश्य सभा के अलावा पीपल टोला के निवासियों पटवा महासभा, रंगोली मंडप, चम्पा कुंवरि न्यास, मेंथा एवं एलाइड प्रोडेक्ट, अखिल भारतीय तुरैहा महासभा आदि संगठनों से शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा में शालि लोगों को शर्बत, हलुआ और जलपान कराकर कराया।
---------------
राधेश्याम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed