फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   shreemadbhagawat kath in jawalanager

श्रीमद भागवत कथा में सृष्टि की रचना से जुड़ा प्रसंग सुनाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
shreemadbhagawat kath in jawalanager
रामपुर। ज्ञान सरोवर धर्मशाला साईं विहार कॉलोनी ज्वाला नगर में चल रही पंचम श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन बुधवार को पंडित मुमुक्षु कृष्ण शास्त्री ने सृष्टि की रचना के प्रसंग का वर्णन किया। कहा कि पृथ्वी को पाताल लोक से लाने के लिए श्री हरि विष्णु ने वराह अवतार लिया। इसे सुन श्रद्धालु भाव विह्वल हो गए।
विज्ञापन

कथा व्यास ने कहा कि सबसे पहले भगवान श्री हरि विष्णु की नाभि से कमल के फूल पर बैठे ब्रह्मा जी की उत्पत्ति हुई और भगवान श्री हरि विष्णु के आदेश के अनुसार ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की। उन्होंने मनु और सतरूपा की उत्पत्ति की। मनु और सतरूपा से पांच संतानें दो पुत्र और तीन कन्या हुईं। इसके बाद कहा कि एक दैत्य पृथ्वी को पातालपुरी ले गया और पृथ्वी को वापस लाने के लिए भगवान श्री हरि विष्णु ने वराह अवतार लिया। इसी तरह बालक ध्रुव की कथा भी व्यास ने सुनाई। कथा में बिहारी जी के भजनों का सुंदर गुणगान हुआ। इस मौके पर आनंद प्रकाश शर्मा, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, पंडित ललित मोहन शर्मा, अमित शर्मा, राजेश मुनि शुक्ला, डॉ केपी सिंहआदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed