फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   shree madbhagawat katha

पूर्व जन्म का भाग्य उदय होने पर मिलता है भागवत कथा सुनने का अवसर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
shree madbhagawat katha
रामपुर। चंद्रसेन की धर्मशाला में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में कथावाचक पंडित कन्हैया लाल शर्मा ने कहा कि जब पूर्व जन्म के भाग्य का उदय होता है तभी मनुष्य को भागवत कथा सुनने का अवसर मिलता है।
विज्ञापन

शनिवार को कथा के तीसरे दिन कथावाचक ठाकुर जी महाराज ने कहा कि भगवान प्रत्येक क्षण अपने भक्तों की रक्षा करते हैं। द्रोपदी की पुकार सुनकर भगवान ने साड़ियों का अंबार लगा दिया। लाक्षागृह से पांडवों की रक्षा की। ब्रहमास्त्र से सुभद्रा के गर्भ की रक्षा की। पांडवों की रक्षा के लिए भगवान अर्जुन के रथ के सारथी बन गए। उन्होंने भगवान शिव के विवाह का वर्णन किया तो श्रद्धालु भक्तिभाव में खो गए। पूजन यज्ञमान राजन गुप्ता ने अपनी पत्नी मोनिका गुप्ता के साथ किया। सीताराम शर्मा, पंडित संतोष शर्मा, किशोरी शर्मा, राजीव अग्रवाल, राधेश्याम, राम कृपाल मिश्रा, नरेश शर्मा, सोनू सक्सेना, मंगल शर्मा, अनिरुद्व शर्मा, सरला मिश्रा, शांति शर्मा, भावना, साधना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed