फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   sheepmen died due to fall in gorge chinjon nerwa

नेरवा के चइंजन में ढांक से गिरकर भेड़पालक की मौत

Thu, 17 Jun 2021 06:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 06:33 PM IST
विज्ञापन
sheepmen died due to fall in gorge chinjon nerwa
नेरवा (रोहडू)। ग्राम पंचायत चइंजन में ढांक से गिरकर एक बुजुर्ग भेड़पालक की मौत हो गई। बुधवार को वह घर से भेड़े चराने के लिए निकला था। मगर जब वह शाम को घर नहीं लौटे तो तलाश करने पर ढांक से शव मिला है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दुलाराम पुत्र राम सिंह आयु 70 वर्ष, निवासी छिनोग, डाकघर ईड़ा बुधवार सुबह बकरियां चराने जंगल की तरफ गया था। जब वह देर शाम तक घर नहीं पंहुचे तो परिजनों और गांववासियों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। इस दौरान जंगल में एक ढांक के नीचे लहूलुहान अवस्था में शव बरामद किया गया।
विज्ञापन

लोगों ने घटना की सूचना नेरवा पुलिस को दी। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी नेरवा राजेंद्र शर्मा की अगुवाई में पुलिस दल ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से शव को खाई से बाहर निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टिकरी लाया। यहां पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार नेरवा अरुण कुमार ने कहा कि मृतक के परिजनों को दस हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई है। एसडीपीओ चौपाल राजकुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि ढांक में गिरने से भेड़पालक की मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed