{"_id":"6855c14008ee2918ad089878","slug":"she-got-married-to-the-father-of-a-child-by-claiming-to-be-unmarried-rampur-news-c-282-1-rmp1001-147955-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: अविवाहित बताकर एक बच्चे के पिता से कराई शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: अविवाहित बताकर एक बच्चे के पिता से कराई शादी
विज्ञापन
रामपुर। मिलक कोतवाली क्षेत्र के गांव जालिफ नगला निवासी एक विवाहिता ने ससुरालियों पर धोखाधड़ी कर अपने बेटे की शादी कराने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि युवक को अविवाहित बताकर शादी कराई गई, लेकिन शादी के दो माह बाद पता चला कि उसका पति पहले से ही शादीशुदा है और एक बेटे का पिता है। महिला ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। एसपी के आदेश पर पुलिस ने इस मामले में पति समेत कई ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जालिफनगला गांव निवासी आसिया खातून ने एसपी को शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया कि बरेली के थाना सीबीगंज के बिधोलिया गांव निवासी आसिम रजा से उसका विवाह नौ माह पूर्व हुआ था। आरोप लगाया कि उसके ससुर मो. यासीन, देवर शाहरुख आलम, ननद अफसीन और फरा, ननदोई फखरुद्दीन, फुफिया सास फरमूदन, फुफिया ससुर मो. साबिर ने आसिम को अविवाहित बताकर धोखे से उसका रिश्ता कर दिया था।
शादी के दो माह बाद जब उन्हें उसकी पहली शादी और एक बच्चा होने की जानकारी मिली। उसने ससुरालियों से शिकायत की तो ससुराल वाले नाराज हो गए और उसे अपमानित कर दहेज के लिए मारपीट करना शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि 27 फरवरी को आरोपियों ने दहेज के खातिर उसे मारा पीटा और घर से निकलने का प्रयास किया, वह घर से नहीं गई।
उसने अपने साथ उत्पीड़न की जानकारी अपनी मां को दी तो कि उसकी मां और पिता जब उसके घर पहुंचे तो सभी ने परिजनों से मिलने नहीं दिया और गाली-गलौज कर उन्हें भी अपमानित कर भगा दिया। इसके बाद उसके पिता ने अपनी पुत्री के साथ उत्पीड़न की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की। पिता उसे दाेबारा बुलाने पहुंचे तो उनके साथ भी आरोपियों ने मारपीट की और 10 लाख की मांग की। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन वहां उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। हताश होकर पीड़िता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई। एसपी के आदेश पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।